बर्थडे स्पेशल: कोहली के कहने पर युवराज सिंह ने बदला ये बड़ा इरादा

क्षेत्ररक्षण से लेकर बैटिंग और बॉलिंग में माहिर टीम इंडिया की जान युवराज सिंह का आज जन्मदिन है। आज भले ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन किसी जमाने में युवराज सिंह टीम इंडिया के जान माने जाते हैं। क्रिकेट की हर विधा में माहिर युवराज सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईये आज उनसे जुड़ी हुई कुछ चीजों को जानते हैं...
पिता योगराज बने पहले गुरु
अपना 37वां जन्मदिन मना रहे युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह को जिंदगी में बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही। इस समय टीम इंडिया में वापस आने के लिए संघर्ष कर रहे युवराज सिंह के पहले गुरु उनके पिता योगराज सिंह उनके गुरु रहे हैं। उनके पिता योगराज सिंह भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। योगराज ने तेज गेंदबाज की हैसियत से भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने छह वनडे मैच भी खेले थे। जब वह युवराज सिंह को क्रिकेट के गुण सिखाते थे, उस समय वह गुरु के रूप में नजर आते थे। योगराज ने नन्हें युवराज के बल्लेबाजी के अभ्यास के लिए घर में ही पिच बनाई थी, इस पर वे घंटों युवराज सिंह को बल्लेबाजी का अभ्यास कराते थे। पिता की सख्त ट्रेनिंग ने ही उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाया।
जूनियर वर्ल्डकप में रहे टीम का हिस्सा
टीम इंडिया में खेलने से पहले वह अंडर-19 की टीम का हिस्सा रहे। जब जूनियर वर्ल्डकप में टीम चैंपियन बनी तब वह भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वर्ष 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्डकप जीता था। टीम इंडिया को जीताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसी वर्ष उन्होंने सीनियर लेवल पर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया और उन्होंने अपना पहला मुकाबला अक्टूबर 2000 में नैरोबी में केन्या के साथ खेला था। अपना पहला टेस्ट मैच उन्होंने अक्टूबर 2003 में अपने होमग्राउंड मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
सबको आज भी याद हैं युवराज सिंह के 6 छक्के
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 को ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कि इतिहास बन गया। उनके चाहने वाले क्रिकेट फैन को आज भी वह दिन याद है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इतिहास रचा था। युवी ने इंग्लैंड के युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की बॉलिंग पर 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे। युवराज टी-20 के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने गए थे।
विराट के कहने पर बदला इरादा
कुछ समय पहले युवराज सिंह के साथी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अभी हाल ही में 2011 के विश्व कप में टीम को चैपिंयन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी संन्यास ले लिया है। अब इसके बाद यह चर्चा की जा रही है कि युवराज सिंह भी विश्व कप 2019 से पहले क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इसका कारण यह हैं कि युवराज सिंह खराब फॉर्म में चल रहे हैं और युवा खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उनकी वापसी करने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है।
आज भले ही यह बात हो रही हो लेकिन युवराज सिंह काफी पहले ही संन्यास लेने का इरादा कर चुके थे। तबीयत खराब होने व अन्य कारणों की वजह से उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था, लेकिन कप्तान विराट कोहली एक फैसले ने उन्हें दोबारा खुद को साबित करने का मौका दिया। वह जनवरी 2017 में टीम इंडिया के खेले भी। युवराज सिंह ने खुद ही कहा कि विराट कोहली की वजह से मैंने अपना फैसला बदल लिया।
युवराज सिंह का ये हैं स्कोर बोर्ड
युवराज सिंह ने अब तक अपने करियर में 304 वनडे खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए हैं। अब तक उनके बल्ले से 14 शतक और 52 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं, युवराज सिंह ने 58 टी-20 मुकाबलों में उनके नाम 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए हैं। टी-20 मुकाबलों में उन्होंने अब तक 8 अर्धशतक लगाए है। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं। टेस्ट मुकाबलों में 33.92 के औसत से 1900 रन बनाए, इसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल है।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
