'आज का अर्जुन', दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है इनका खेल

हर भारतीय की तरह आपको भी अपना तिरंगा सबसे ऊपर देखने में अच्छा लगता होगा। ऐसा ही कुछ सोचते हैं नोएडा के रहने वाले पेशेवर पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी। दुनियाभर के पेशेवर पर्वतारोहियों में भारत का नाम रोशन कर रहे अर्जुन वाजपेयी अब तक दुनिया की 5 बड़ी चोटियों पर फतह हासिल कर चुके हैं। यही नहीं दुनिया की छठी सबसे ऊंची पर्वत चोटी चो ओयू फतेह करके उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है।
यह रिकॉर्ड है सबसे कम उम्र में भारत की तरफ से इस चोटी को फतह करने का, अर्जुन ने सिर्फ 23 साल की उम्र में ही उपलब्धि हासिल कर ली है। अब तक वह दुनिया की 14 सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में से पांच पर चढाई कर चुके हैं जिनमें माउंट लहोत्से, माउंट मनास्लु और माउंट मकालु शामिल है। नोएडा के रहने वाले अर्जुन ने सात घंटे की चढाई के बाद शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।
अर्जुन ने लक्ष्य पर हमेशा रखी नजर
यह चढाई उनके लिये इसलिये भी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि 2011 में पहले प्रयास के दौरान उन्हें लकवा मार गया था। दोबारा इस पर चढाई के लिये उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी । हम आपको बताते चलें कि Cho Oyu चोटी चीन-तिब्बत सीमा पर स्थित दुनिया की छठवीं सबसे ऊंची चोटी है। वे इस चोटी पर अपने साथियों पसांग नोरबू शेरपा और लाकपा शेरपा के साथ पहुंचे। उन्हें कैंप 3 से इस दूरी को तय करने में 7 घंटे लगे। वे इस दुर्गम चढ़ाई पर बड़ी मुश्किलों से पार पाते हुए पहुंचे।
यह उनकी दूसरी कोशिश थी
ऐसा नहीं है कि अर्जुन की यह पहली कोशिश थी। वे इससे पहले साल 2014 में भी इस चढ़ाई के लिए चले थे, हालांकि बीच रास्ते पैरालिसिस अटैक की चपेट में आने की वजह से उनकी जान जाते-जाते बची। इस चोटी पर जीत हासिल करना उनके लिए चैलेंज सरीखा था।
अर्जुन को मिल चुका है यश भारती सम्मान
उनकी इस कामयाबी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से सम्मानित भी किया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
