आई-लीग जीतकर आईजोल ने रचा इतिहास
Posted By: Waseem Ansari
Last updated on : September 07, 2018

आईजोल एफसी ने रविवार को शिलांग लाजोंग एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए इस साल का आई-लीग खिताब जीत लिया है। आईजोल ने इसके साथ इतिहास रच दिया है।
यह आई-लीग खिताब जीतने वाला पूर्वोत्तर का पहला क्लब बन गया है। आईजोल को आई-लीग अपने नाम करन के लिए लाजोंग के खिलाफ ड्रा खेलना था लेकिन लाजोंग ने पहला गोल करते हुए आईजोल की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।
लाजोंग के लिए मैच का पहला गोल नौवें मिनट में सेंटर फारवर्ड एसेर पेरेक डिपांडा ने हेडर के जरिए एक बेहतरीन गोल किया। इसके बाद आईजोल ने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और हावी रहा। उसके लिए बराबरी का गोल 67वें मिनट में विलियन लालरूनफेला ने किया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
