महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर के टक्कर में सहवाग ने सोशल मीडिया पर डाली ये तस्वीर

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग द्वारा एक दिन पहले डाली गई तस्वीर को अब तक 208,935 क्रिकेट फैंस पसंद कर चुके हैं। बता दें कि ये तस्वीर पुरानी है और इसमें राहुल द्रविड़ के साथ सहवाग सेना की वर्दी में हैं और पूरी तरह से सैनिक लग रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा भारतीय सेना, जय हिंद। आप भी देखिए ये तस्वीर:
दरअसल सहवाग ने ये तस्वीर महेंद्र सिंह की धोनी की वजह से शेयर की है। 2 अप्रैल को धोनी को राष्ट्रपति के हाथों पद्म भूषण सम्मान मिला। ये सम्मान लेते वक्त धोनी पूरी तरह से सेना की वर्दी में थे और अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी उन्होंने उस तस्वीर को शेयर किया था। उनकी इस तस्वीर को 1,605,969 से अधिक क्रिकेट फैंस ने पंसद किया। बता दें कि 2 अप्रैल 2011 को भारत को दूसरी बार विश्वकप जीताने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था। कपित देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया। इसी वजह से वे मंगलवार को सेना की वर्दी में पद्म भूषण लेने के लिए पहुंचे थे।
बता दें कि सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर अक्सर वो ट्वीट करते रहते हैं। इसके अलावा किसी भी खिलाड़ी को किसी भी स्पेशल चीज के लिए उनका बधाई देने का अंदाज सबसे अलग रहता है। फेसबुक पर 14,637,072 से अधिक और इंस्टाग्राम पर 2,562,300 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे कई खिलाड़ियों को अपने ही अंदाज में बधाई देते हैँ, जिसको लेकर उनके कमेंट काफी पंसद किए जाते हैं। यही वजह रही कि धोनी को सेना की वर्दी में देखकर उन पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ गया। और उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
