Hockey World Cup: भारत का शानदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 12 साल बाद हराया
टीम इंडिया ने हॉकी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंद डाला। वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारत की ओर से मनदीप सिंह (10वें मिनट में), आकाशदीप (12वें मिनट में), सिमरनजीत (43 और 46वें मिनट में) और ललित उपाध्याय (45वें मिनट में) ने गोल दागे। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 15वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम गोल का खाता भी नहीं खोल पाई। सिमरनजीत सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 12 साल बाद हराया है।
1996 में ऑस्ट्रेलिया कप के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत
हॉकी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ भारत को तीन अंक मिले। गोल अंतर के हिसाब से यह उसकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1996 में ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया कप और 2012 में नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका को 4-0 से हराया था।।
14वीं बार विश्व कप में खेल रहा भारत
भारतीय हॉकी टीम 14वीं बार विश्व कप में खेल रहा है। भारत ने सातवीं बार विश्व कप के ओपनिंग मैच में जीत हासिल की। 2014 में वह बेल्जियम के खिलाफ अपना ओपनिंग मैच हार गया था। भारत ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 12 साल बाद हराया है। इससे पहले उसने 2006 में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया था।

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने किए 12 गोल
भारत ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 गोल किए हैं, जबकि उसके खिलाफ छह गोल हुए हैं। दोनों टीमें ओवरऑल अब तक 43 बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरी हैं। भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी बार 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मुकाबला हुआ था। भारत ने वह मैच 5-2 से जीता था
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
