सब्सक्राइब करें

स्पोर्ट्स

Ravindra Jadeja

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जडेजा का ‘रुकेगा नहीं’ स्टाइल

25 February 2022

भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से लाखों दिलों को जीता है। हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जडेजा श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ टी20 में विकेट लेने के बाद फिल्मी अंदाज में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बता दें, भारतीय टीम के धुरंधरों ने T20 के पहले इंटरनेशनल मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 62 रनों से करारी शिकस्त दी है। 

Women's ODI World Cup 2022

मार्च में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर ICC ने की अहम घोषणा

19 February 2022

मार्च में महिलाओं का वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है। इसे लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC ने हाल ही में अहम घोषणा की है। यह घोषणा न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के प्राइज़ मनी को लेकर की गयी है। यह राशि 2017 में हुए विश्व कप में 1.5 मिलियन डॉलर (9.75 करोड़ रुपए) थी।

youngest players of IPL

छोटा पैक बड़ा धमाका माने जाने वाले ये खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे अपना जलवा

17 February 2022

2008 से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग का इस साल 15वां एडिशन खेला जाने वाला है। इसके लिए हाल ही में मेगा नीलामी का भी आयोजन हुआ था। इस नीलामी के लिए दुनिया भर से 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसमें से केवल 204 खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा। वहीं, 5 सबसे युवा खिलाड़ियों को भी IPL की टीमों में जगह मिली है।

Under 19 World Cup, 2022

U-19 वर्ल्ड कप भारत के नाम, इन उभरते खिलाड़ियों ने किया देश में नए साल की बेहतरीन शुरुआत का आगाज़

06 February 2022

कल शनिवार देर रात भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। यह इतिहास नॉर्थ साउंड मैदान पर भारत टीम का नेतृत्व करने वाले यश धुल और टीम ने रचा है। इस जीत के बाद यश धुल का नाम उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होने भारत को विश्वकप का खिताब जिताया है।बता दें, इससे पहले भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद, और  2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में जीता था।

India vs West Indies ODI series

भारत vs वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले ये खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, टल सकती है सीरीज

03 February 2022

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन, श्रेयस अय्यर  और रुतुराज गायकवाड़  की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के 5 सदस्य भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य डॉक्टर के निगरानी में आइसोलेशन में हैं।

Virat kohli

इस्तीफे के बाद विराट ने कही ऐसी बात जो हम सबको सुननी चाहिए, जानें क्या कहा

31 January 2022

भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने हाल ही में एक बयान दिया जिसे हम सबको सुननी चाहिए। विराट ने कहा "लीडर की भूमिका निभाने के लिए किसी टीम का कप्तान होना जरूरी नहीं है"। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। दिसंबर 2021 में उनसे वनडे कप्तानी छीन ली गई थी। बता दें विराट कोहली पहली बार रोहित शर्मा कि कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

 BCCI President Sourav Ganguly

सौरव गांगुली ने किया रणजी ट्रॉफी की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से शुरु है टूर्नामेंट

29 January 2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने 2022 में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रणजी ट्रॉफी 2022 टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कन्फर्म किया है। बोर्ड प्रमुख के अनुसार, BCCI 13 फरवरी से टूर्नामेंट को शुरू करने का मन बना रहा है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा। 

Sania Mirza

टेनिस में भारतीय महिला टीम को उंचाईयों पर ले जाने वाली सानिया मिर्जा ले रही हैं संन्यास, ये है वजह

19 January 2022

मेरे जैसे कई भारतीयों ने टेनिस को सानिया मिर्जा के नाम से ही जाना होगा। अब ये खबर आना कि सानिया टेनिस से संन्यास ले रही हैं, उनके फेंस के लिए बहुत शौकिंग है। इसमे कोई शक नहीं है कि भारतीय महिला टेनिस को सानिया मिर्जा ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सानिया मिर्जा ने आज यानी 19 जनवरी 2022 को टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान किया। 

INDvsSA

ऐतिहासिक हार के बाद भारत का साउथ अफ्रीका से अब है बराबर का मुकाबला

07 January 2022

INDvsSA टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार मिली है। साउथ अफ्रीका ने भारत को जोहानिसबर्ग मे 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। बीते दिन गुरुवार को द वांडरर्स स्टेडियम में यह मैच डीन एल्गर और के एल राहुल की कप्तानी में खेला जा रहा था। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब मुकाबला 1-1 से बराबर का हो गया है। 

 Ebadat Hossain

कौन है वो सैनिक जिसने बांग्लादेश को न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत दिलवाई

06 January 2022

बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड के साथ हो रहे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। यह जीत ऐतिहासिक इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश टीम ने न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच जीता हो। मौजूदा टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड पिछले 17 मुकाबलों से अपने घर में अजेय साबित हो रहा था। लेकिन बांग्लादेश ने उसे धूल चटाकर रिकॉर्ड बना दिया है। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हैं इस ऐतिहासिक जीत के हीरों। बता दें कि इस टेस्ट में इबादत हुसैन ने 6 विकेट लिए हैं।

सोसाइटी से

अन्य खबरें

Wheat Harvesting: बारिश और तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

'हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं'

वनडे में क्लीन स्वीप के बाद न्यूजीलैंड ने टेस्ट के लिए घोषित की टीम

पढ़िए, क्यों राहुल की वजह से पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन

पराली की समस्या का इन युवाओं ने ढूंढा हल, बना रहे यह सामान

सब्सक्राइब न्यूज़लेटर