देश का सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गया यह 12 साल का भारतीय लड़का
शतरंज के खेल में भारतीयों की प्रतिभा के सभी कायल हैं। भारतीय गैंडमास्टर आनंद विश्वनाथन का पूरी दुनिया इस खेल में लोहा मानती है। अब 12 साल के चेन्नई निवासी गुकेश डी ने 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। गुकेश ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि वह 17 दिन उम्र अधिक होने के चलते दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने से चूक गए हैं। गुकेश सबसे युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
केवल 17 दिन ज्यादा उम्र होने से रह गया यह रिकॉर्ड
गुकेश डी ने 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। इस तरह से वह देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। गुकेश की उम्र 12 साल, 07 महीने और 17 दिन थी। वह केवल 17 दिन उम्र ज्यादा होने के कारण दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने से चूक गए। रिकॉर्ड की बात करें तो रूस के सर्गेई कार्जाकिन 12 साल सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे। गुकेश ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जावोखिर 12 साल 10 महीने पांच दिन में ग्रैंडमास्टर बने थे। इस तरह से देखा जाए तो गुकेश देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें- टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को हराया, कोहली-धोनी की शानदार पारी
टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
इस युवा खिलाड़ी ने 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में 10 में से 09 राउंड में सात अंक हासिल किए। गुकेश ने नौंवें राउंड में दिनेश शर्मा (रेटिंग 2303) को हराया। इस बीच, जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर पैंटसुइया लेवान ईरान के मोसादेगपुर मसूद को हराने के बाद सबसे आगे रहे। केरल के ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन ने ओडिशा के देबाशीष दास को पछाड़कर 7.5 अंक हासिल किए। गुकेश के खेल की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। वह इस खेल में भारत का आगे नाम रोशन कर सकते हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...