स्पोर्ट्स
U-19 वर्ल्ड कप भारत के नाम, इन उभरते खिलाड़ियों ने किया देश में नए साल की बेहतरीन शुरुआत का आगाज़
06 February 2022कल शनिवार देर रात भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। यह इतिहास नॉर्थ साउंड मैदान पर भारत टीम का नेतृत्व करने वाले यश धुल और टीम ने रचा है। इस जीत के बाद यश धुल का नाम उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होने भारत को विश्वकप का खिताब जिताया है।बता दें, इससे पहले भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद, और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में जीता था।
भारत vs वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले ये खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, टल सकती है सीरीज
03 February 2022भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और रुतुराज गायकवाड़ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के 5 सदस्य भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल ये सभी खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य डॉक्टर के निगरानी में आइसोलेशन में हैं।
इस्तीफे के बाद विराट ने कही ऐसी बात जो हम सबको सुननी चाहिए, जानें क्या कहा
31 January 2022भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने हाल ही में एक बयान दिया जिसे हम सबको सुननी चाहिए। विराट ने कहा "लीडर की भूमिका निभाने के लिए किसी टीम का कप्तान होना जरूरी नहीं है"। दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। दिसंबर 2021 में उनसे वनडे कप्तानी छीन ली गई थी। बता दें विराट कोहली पहली बार रोहित शर्मा कि कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
सौरव गांगुली ने किया रणजी ट्रॉफी की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से शुरु है टूर्नामेंट
29 January 2022भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने 2022 में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रणजी ट्रॉफी 2022 टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कन्फर्म किया है। बोर्ड प्रमुख के अनुसार, BCCI 13 फरवरी से टूर्नामेंट को शुरू करने का मन बना रहा है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा।
टेनिस में भारतीय महिला टीम को उंचाईयों पर ले जाने वाली सानिया मिर्जा ले रही हैं संन्यास, ये है वजह
19 January 2022मेरे जैसे कई भारतीयों ने टेनिस को सानिया मिर्जा के नाम से ही जाना होगा। अब ये खबर आना कि सानिया टेनिस से संन्यास ले रही हैं, उनके फेंस के लिए बहुत शौकिंग है। इसमे कोई शक नहीं है कि भारतीय महिला टेनिस को सानिया मिर्जा ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सानिया मिर्जा ने आज यानी 19 जनवरी 2022 को टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान किया।
ऐतिहासिक हार के बाद भारत का साउथ अफ्रीका से अब है बराबर का मुकाबला
07 January 2022INDvsSA टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार मिली है। साउथ अफ्रीका ने भारत को जोहानिसबर्ग मे 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। बीते दिन गुरुवार को द वांडरर्स स्टेडियम में यह मैच डीन एल्गर और के एल राहुल की कप्तानी में खेला जा रहा था। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब मुकाबला 1-1 से बराबर का हो गया है।
कौन है वो सैनिक जिसने बांग्लादेश को न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत दिलवाई
06 January 2022बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड के साथ हो रहे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। यह जीत ऐतिहासिक इसलिए मानी जा रही है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश टीम ने न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच जीता हो। मौजूदा टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड पिछले 17 मुकाबलों से अपने घर में अजेय साबित हो रहा था। लेकिन बांग्लादेश ने उसे धूल चटाकर रिकॉर्ड बना दिया है। तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हैं इस ऐतिहासिक जीत के हीरों। बता दें कि इस टेस्ट में इबादत हुसैन ने 6 विकेट लिए हैं।
2022 में होने वाला है नॉनस्टॉप क्रिकेट, खेले जाएंगे 3 वर्ल्ड कप
03 January 2022इस साल होगा क्रिकेट का महासंग्राम। इस बार 1 नहीं बल्कि 3 वर्ल्ड कप मुकाबले होने वाले हैं। जहां एक ओर 2021 में हुए हार से भारतीय क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगी थी। वहीं, 2022 उनके लिए नए जज्बें और उत्साह से भरपूर रहने वाला है।
खेलेगा यूपी, खिलेगा यूपी, खेलेगा इण्डिया, खिलेगा इण्डिया: सीएम योगी
12 November 2021उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों के बीच श्रेष्ठ अवसर की तलाश के लिए खिलाड़ी हमेशा सजग रहते हैं। कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हमारे खिलाड़ियों ने शानदार और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो पैरालम्पिक में हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित टोक्यो पैरालम्पिक गेम्स-2020 में भारत के पदक विजेता एवं प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर 19 पदक जीतने वाले 17 खिलाड़ियों को व प्रतिभाग करने वाले 06 खिलाड़ियों को कुल 32.50 करोड़ रुपये की धनराशि का वितरण किया। उन्होंने खेल पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी लखनऊ की टीम
26 October 2021आईपीएल के इतिहास में संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने सोमवार को रिकॉर्ड बना दिया है। आरपीएसजी ग्रुप ने एक बार फिर से आईपीएल में निवेश करते हुए इस बार लखनऊ की टीम को सबसे मंहगे रेट पर खरीदा है। सोमवार को दुबई में हुए ऑक्शन के दौरान संजीव गोयनका के ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की टीम को खरीदा है। इनका अधिक रुपया लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है और लखनऊ आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है।