स्पोर्ट्स
किस्सा क्रिकेट का : कैसे हुई थी क्रिकेट की शुरुआत? भारत में कैसे पहुंचा?
13 December 2022क्रिकेट का खेल हमारी संस्कृति में इतना गहरा हो गया है कि कई लोगों के लिए इसे एक धर्म की तरह मानते हैं। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स देशवासियों के बीच लगभग सुपर हीरो जैसे हो गए हैं। क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई थी और भारत में इसने अपनी पहुंच कैसे बनाई? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम बताएंगे आपको क्रिकेट का पूरा इतिहास…
कोहली से लेकर मेसी तक, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लेते हैं इतने करोड़ रुपये
07 October 2022मूवी स्टार्स की तरह ही स्पोर्ट्स स्टार्स की कमाई भी करोड़ों में होती है ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन कुछ स्पोर्ट्स स्टार्स ऐसे भी हैं जो अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से ही कई करोड़ रुपये कमा लेते हैं। हम बताते हैं आपको इनके बारे में…
यूपी का वह पहलवान जिसने WWE में बवाल मचा दिया!
28 April 2022एक दौर था जब लोग फोन में नहीं टीवी में आंखे घुसाए रहते थे। उस समय मैक्स पर सूर्यवंशम, सास बहु के सीरियल को टक्कर देने वाले केवल दो ही शो थे, क्रिकेट और WWE की फाइटिंग। अंडरटेकर, केन, जॉन सीना, द रॉक, डेव बौतिस्ता, ट्रिपल एच जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार उस समय WWE के फेमस फाइटर्स थें। वहीं, भारत की तरफ़ से 'द ग्रेट खली' WWE में खलबली मचाने आए थे। अब इस कड़ी में एक और नाम शुमार हो चुका है। यह नाम है यूपी के एक छोटे से गांव के ट्रक ड्राइवर के बेटे वीर महान का। इनका लुक देख कर आपके दिमाग में किसी की छवि बनेगी तो वह है स्वंय प्रभु परशुराम की। वीर महान की सोशल मीडिया पर भी ज़बर्दस्त चर्चा हो रही है। WWE में प्रवेश करने के बाद वीर महान का भारतीय लुक और स्टाइल लोगों को आकर्षित कर रहा है।
ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख का जुर्माना, ये है वजह
08 April 2022दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर अपनी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसे लेकर आईपीएल ने एक बयान भी जारी किया है। आईपीएल का कहना है कि दिल्ली के कप्तान ने आचार संहिता से जुड़े नियम का उल्लंघन किया है। बता दें कि ये झटका दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ से 6 विकेट की हार के बाद मिला है। आईपीएल ने इससे संबंधित बयान जारी करते हुए कहा, ‘‘यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’
‘अब अपनी बारी है’ लखनऊ सुपर जायंट्स का थीम सॉन्ग मचा रहा है धमाल, 28 मार्च को टीम करेगी IPL में डेब्यू
23 March 2022यूपी की राजधानी लखनऊ IPL की नई फ्रेंचाइजी है। इसे संजीव गोयनका ने खरीदा है। लखनऊ फ्रेंचाइज द्वारा 2021 में लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम से बनायी गई टीम इस साल IPL सीजन-15 में अपना पहला मैच खेलेगी। लखनऊ ने 2 बार IPL जीत चुके गौतम गंभीर को अपना मेंटॉर बनाया है। गंभीर के साथ टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर और असिस्टेंट कोच विजय दहिया हैं। वहीं, लखनऊ फ्रैंचाइज ने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है। राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ की बड़ी रकम में साइन किया है। और वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा इस टीम का थीम सॉन्ग बवाल मचा रहा है। इसमें केएल राहुल बल्ले का खौफ दिखाते नजर आते हैं।
मिताली राज ने बनाया रिकोर्ड, 39 की उम्र में विश्व कप के 24 मैंचों में की कप्तानी
12 March 2022भारत की OD कप्तान मिताली राज ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करके नया रिकोर्ड बना लिया है। मिताली ने आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। 39 साल की मिताली अब तक विश्व कप में 24 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, जिनमें से 14 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, क्लार्क ने 23 मैचों में कप्तानी की है।
वूमन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के इन हीरो ने दी पाकिस्तान को करारी हार
10 March 2022न्यूजीलैंड में भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए महिला विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है। यह दोनों ही टीमों का इस विश्व कप में पहला मुकाबला था। भारत ने इसे जीतकर अपने वर्ल्ड कप सफर की शानदार शुरुआत की है।
100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12 वें भारतीय क्रिकेटर होंगे विराट कोहली, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था
03 March 2022शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली उन चंद भारतीय क्रिकटर्स में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेला है। विराट अपना 100वां टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेलेंगे। यह मैच सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि सभी क्रिकेट फैंस के लिए अहम है क्योंकि अभी तक केवल 11 खिलाड़ियों ने ही इस कामयाबी को हासिल किया है। इस पर विराट कोहली का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कर पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने किसे थमाई टी20 सीरीज विजेता की ट्रॉफी, जानें कौन है ये शख्स
28 February 2022धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत- श्रीलंका के तीन मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने जीत लिया है। यह जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को मिली है। 3-0 से भारत ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इस मेगा जीत के जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स को लेकर हलचल बना हुआ है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने जीत के बाद टी20 सीरीज विजेता की ट्रॉफी एक अनजान शख्स को थमा दी, जिसने हर किसी के मन में सवाल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार यह पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स है कौन?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जडेजा का ‘रुकेगा नहीं’ स्टाइल
25 February 2022भारतीय टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से लाखों दिलों को जीता है। हाल ही में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जडेजा श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ टी20 में विकेट लेने के बाद फिल्मी अंदाज में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बता दें, भारतीय टीम के धुरंधरों ने T20 के पहले इंटरनेशनल मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 62 रनों से करारी शिकस्त दी है।