मनचला कर रहा था नेत्रहीन से छेड़छाड़, लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

हमारा समाज दिव्यांगों को हमेशा से ही कमजोर समझने की भूल करता रहा है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। ऐसा ही मामला मुंबई की लोकल ट्रेन में देखने को मिला, जहां एक दिव्यांग के साथ छेड़खानी करना आरोपी युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल मुंबई की लोकल में सफर कर रही एक दिव्यांग लड़की के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की, जिसके बाद लड़की ने युवक को ऐसा सबक सिखाया, जो उसे जिंदगीभर याद रहेगा। युवती अपने पिता के साथ कल्याण से दादर लोकल ट्रेन से जा रही थी, तभी युवक ने लड़की को शारीरिक रूप से कमजोर समझकर छेड़खानी करने का प्रयास किया, जिसके जवाब में युवती ने लड़के को एक झटके में धूल चटा दी।
हाथ मरोड़कर घुटनों के बल गिराया
15 वर्षीय नाबालिग लड़की पिता के साथ लोकल ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए बने कोच में सफर कर रही थी। इस दौरान आरोपी युवक विशाल बलिराम सिंह भी कोच में सवार हो गया। उसने लड़की को दिव्यांग समझकर गलत तरीके से छूने का प्रयास किया, लेकिन लड़की युवक से बिलकुल भी नहीं डरी और उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। दर्द से छटपटाता युवक अपने घुटनों के बल नीचे गिर गया।
दिव्यांग युवती के इस अचानक किए गए हमले की युवक ने कल्पना भी नहीं की थी। यह देख कोच के सहयात्री भी भौचक्के रह गए। युवक की चीख सुनकर लोगों ने जब दिव्यांग से इसका कारण पूछा तो पूरी कहानी मालूम हुई। इसके बाद यह दिव्यांग लड़की सभी की चर्चा का केन्द्र बन चुकी है। मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस इंस्पेक्टर प्रसाद पंधारे के अनुसार आरोपी युवक जानबूझकर गलत कोच में चढ़ गया था। पूछताछ में बात सामने आई है कि युवक पहले भी छेड़खानी के मकसद से दिव्यांगों के कोच में सवारी करता रहा है।
यह खबर भी पढ़ें- सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देती है यह महिला
सेल्फ डिफेंस की ले रही हैं ट्रेनिंग
लोगों की चर्चा का केन्द्र बनी दिव्यांग लड़की ने बताया कि उसने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी ली हुई है। समाज में अक्सर हम दिव्यांगों को कमजोर समझा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पीड़िता ने बताया कि हम दिव्यांग हमेशा से ही ऐसे मनचलों का टारगेट होते हैं। इसी के चलते उसने युवक को सबक सिखाया। चर्चा का केन्द्र बनी बहादुर लड़की ने बताया कि उसके स्कूल में भी सेल्फ डिफेंस के तरीके सिखाए जाते हैं। उसका कहना है कि वो छेड़खानी करने वाले युवकों को ऐसा सबक सिखाना चाहती है, जिससे वो भविष्य में कभी ऐसी गलती न दोहरा सकें। अगर आरोपी युवक जरा भी हिलता तो उसकी उंगली टूट सकती थी।
यह भी देखें- मेरठ शहर की आबोहवा को 'शुद्ध' करने में जुटा क्लब-60, ये कर रहा काम
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
