इस वीडियो से जानिए, क्या सोचता है एक हिंदुस्तानी मुसलमान?
भारत में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, पूरी दुनिया में यहां के सामाजिक तानेबाने की मिसालें दी जाती है। हालांकि आजादी के बाद से देश में खासकर मुसलमानों को लेकर लोगों के रवैये में बदलाव जरूर आया। आज जब हम मुसलमानों की बात करते हैं तो राजनीतिक दल उन्हें वोट बैंक के रूप में देखते हैं।
इन सब के बीच भारत में मुसलमानों की हालत क्या है, इस बारे में शायद कम ही लोग समझ पाते हैं। अक्सर कुछ लोग ये सवाल उठते रहते हैं कि एक हिंदुस्तानी मुसलमान कितना हिंदुस्तानी है? क्या वो पहले मुसलमान है या पहले हिंदुस्तानी?
देश की आजादी के समय, बरसों से भाई-भाई की तरह हिंदुस्तान में रह रहे हिंदू और मुसलमानों के दो टुकड़े करने की साजिश रची गयी और हिंदुस्तान, भारत और पकिस्तान में बांट दिया गया था। पर आज भी हम सर्वधर्म समभाव की भावना लेकर भाईचारे के साथ जीते है। लेकिन फिर भी लोगों को मुसलमानों की हकीकत का अंदाजा अभी लग नहीं पाया है। एक वीडियो में इसी सवाल का जवाब स्टोरी टेलर कोम्युन के मंच पर हुसैन हैदरी ने दिया है।
आप भी देखिए
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...