यूपी के वन्य जीव और पक्षी विहारों पर लगाया जाएगा 'सुरक्षा कवक्ष'
उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश के कई सारे वन्य जीव विहार और पक्षी विहारों को सुरक्षा देने के लिए खास योजना तैयार कर रही है। यूपी के कई वन्य जीव विहारों और पक्षी विहारों की सुरक्षा का खाका तेयार किया गया। यहां पर पारिस्थितिकीय संवेदी जोन में विद्यमान भू-उपयोग, अवसंरचनाओं आदि का विवरण संकलित किया जाएगा। अब सरकार की तरफ से इसके लिए आंचलिक महायोजना तैयार की जाएगी। सरकार की तरफ से सभी वन्य जीव विहार के लिए संबंधित जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दस सदस्यीय आंचलिक महायोजना समिति का गठन किया गया है। इस समिति में वन्य संरक्षक और प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव संयोजक की भी अहम भूमिका रहेगी।
उत्तर प्रदेश में अब बनेगा "गोधन उद्यमी हब", आयोग ने शुरू की पहल
प्रमुख सचिव वन सुधीर गर्ग ने बताया कि महायोजना की समिति में जिला क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण, जिला उद्यान अधिकारी संबंधित स्थानीय निकाय के अधिशाषी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी से भी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी सदस्य प्रदेश के अवस्थित पक्षी विहारों/वन्य जीव विहारों के चारों ओर पारिस्थिकीय संवेदी जोन घोषित करने के लिए आंचलिक महायोजना को तैयार करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे और समावेश जनपद स्तर पर तैयार की जाने वाली आंचलिक महायोजना के बारे में अपना मंतव्य रखेंगे। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से परस्पर अपेक्षित सक्रीय सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
कोविड टीकाकरण: पहले दिन यूपी के 31,700 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
इन पक्षी विहारों का होगा विकास
प्रमुख सचिव वन ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न वन्य जीव विहारों/पक्षी विहारों-ओखला पक्षी विहार, कैमूर वन्य जीव विहार, रानी वन्य जीव विहार, सोहगीबरवा वन्य जीव विहार, समान पक्षी विहार, पार्वती अरगा पक्षी विहार, हस्तिनापुर वन्य जीव विहार, चन्दप्रभा वन्य जीव विहार, पटना पक्षी विहार, साण्डी पक्षी विहार, लाखबहोसी पक्षी विहार, नवाबगंज पक्षी विहार, समसपुर पक्षी विहार, सूर सरोवर पक्षी विहार, विजय सागर पक्षी विहार, जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार तथा बखिरा पक्षी विहार के चारों ओर पारिस्थिकीय संवेदी जोन घोषित करने के संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अन्य पक्षी विहारों/वन्य जीव विहारों के पारिस्थिकीय संवेदी जोन की अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही भारत सरकार के स्तर पर प्रक्रियाधीन है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार पहुंचा रही लाभ
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...