'डबल इंजन की सरकार के डबल खाद्यान्न वितरण' का सीएम योगी ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 'डबल इंजन की सरकार के डबल खाद्यान्न वितरण' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का डबल खाद्यान्न का लाभ भी हर जरूरतमंद को मिले यही प्रयास है और आज इसी खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया जा रहा है। पिछली सरकारों में गरीबों के राशन पर खाद्यान्न माफियाओं का डाका पड़ जाता था। जो राशन गरीबों को मिलना चाहिए था वह उन्हें नहीं मिल पाता था।
कैराना में बोले सीएम योगी: पलायन करने वाले व्यापारी करें 'घर वापसी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर 2005-07 में खाद्यान्न घोटाला रहा हो या प्रदेश के अंदर भूख से मौत के तमाम मामले रहे हों। लेकिन 2017 में जब से हमारी सरकार आई तो तय किया कि हर भूखे को रोटी खाद्यान्न उलपब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वो लोग सत्ता में थे तब गरीबों को राशन नहीं मिलता था, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल थीं, अपराधियों पर दुलार आता था। जब सत्ता हाथ से चली गयी तो वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया। कोरोना प्रबंधन के मामले में भारत दुनिया में सबसे अच्छा और देश में उत्तर प्रदेश सबसे बेहतर। 25 करोड़ की आबादी में भी कोरोना छू मंतर लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सब लापरवाही करें।
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में क्या किया गया है, उसको प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जान रही है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले भुखमरी और बदहाली की मार उत्तर प्रदेश झेल रहा था। 2017 में उत्तर प्रदेश को डबल इंजन की में रफ्तार मिली। राज्य में खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
जबकि वर्ष 2017 के पूर्व यही खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था और गरीब टक-टकी लगाए देखता रहता था। 15 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को डबल राशन की सौगात आज दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भूखे को रोटी देना महापुण्य का काम है और यादि शासन की योजना से जोड़कर के इस पुण्य में भागीदार बने तो ये और भी ज्यादा पुण्य का कार्य है।
एक फौजी के बेटे थे जनरल बिपिन रावत, चार दशक तक भारतीय सेना में रहे
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...