यूपी में आई भर्तियों की बहार, अधीनस्थ आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

वीडीओ के पदों का चल रहा साक्षात्कार
बता दें कि इस समय ग्राम विकास अधिकारियों के 3133 पद व कनिष्ठ सहायकों के 5128 पदों के लिए फिर से साक्षात्कार होंगे। ग्राम विकास अधिकारियों के 3133 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार सपा सरकार के समय हुए थे। इसमें 16070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था लेकिन 3300 के ही साक्षात्कार हो सके थे। ऐसे में 12770 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ही नहीं हुआ था। अब आयोग फिर से सभी अभ्यर्थियों को बुलाकर साक्षात्कार करा रहा है ताकि बोर्ड में पारदर्शिता बनी रहे। इसी प्रकार कनिष्ठ सहायक के 5128 पदों के लिए भी सपा सरकार के समय नौ हजार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए थे। जबकि इसमें भी 12525 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होने थे।

जल्द आयोग करेगा 4000 लेखपालों की भर्ती
अधीनस्थ आयोग की तरफ से अब भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब सबकी नजर लेखपालों के पदों पर जमी हुई है। राजस्व विभाग में लेखपाल के करीब 4000 पद सालों से खाली हैं। राज्य सरकार ने समूह 'ग' तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। समाजवादी सरकार में इसके बाद भी लेखपालों की भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के पास ही रखा गया। राजस्व परिषद द्वारा पूर्व में किए गए लेखपालों की भर्ती में धांधली के आरोप लग चुके हैं। इसीलिए भाजपा सरकार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया राजस्व परिषद से लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने जा रही है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
