UPSC 2020 Exam Final Result: यूपीएससी ने जारी किया परिणाम, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार की शाम को सीएसई मेन 2020 फाइनल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए परिणाम में कुल 761 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम के अनुसार, बिहार कटियार जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। इसके अलावा, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम के हिसाब से उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से कोरोना की वजह से जनवरी, 2021 में सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग का आयोजन किया गया था। इसके बाद अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस परिणाम के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाएं, समूह 'ए' और समूह 'बी' में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस बार आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम के हिसाब से सिविल सेवा परीक्षा 2020 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रहने वाली जागृति अवस्थी ने महिला उम्मीदवारों में टॉप किया हैं। उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है। इस बार आयोग की तरफ से किए गए परिणाम के हिसाब से टॉप 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता से आने वाले 25 उम्मीदवार भी शामिल हैं। आयोग की तरफ से इनमें 07 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी से उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। वहीं, 151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...