बहादुरी की मिसाल बना यूपी पुलिस का ये सिपाही

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक कार नाले में गिर गई। इस कार में दो लड़कियां व दो लड़के थे। कार के साथ ही वे चारों भी नाले में गिर गए लेकिन उनको बचाने के लिए सिकंदरा थाने के सिपाही उम्मेद अली भी उस नाले में कूद गए। नाला काफी गहरा था, उसका पानी जहरीला था, इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से उसमें काफी रसायन मिले थे, बदबू और गैसों की वजह से सांस लेना मुश्किल था लेकिन उम्मेद ने अपनी जान की परवाह किए बिना उन युवकों और युवतियों की जान बचाने की पूरी कोशिश की।
उस समय उम्मेद के साथ बस एक सिपाही था और डूबते लोगों को बचाने का कोई साधन भी नहीं था। ऐसे में उसने आस-पास के लोगों से मदद मांगी, उनसे रस्सी लाने को कहा। रस्सी के सहारे वह नाले में कूद गया और एक -एक कर चारों को नाले से बाहर निकाला।
कार में कोई और तो नहीं है ये देखने के लिए उसने ईंट से कार का शीशा तोड़ा। उसे देख और लोग भी मदद के लिए आ गए। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। वह युवक और युवतियों को बाहर निकाल रहा था। लोग उन्हें पुलिस की मदद कर अस्पताल पहुंचा रहे थे। इस सबमें काफी समय लग गया। राहत कार्य के बाद उम्मेद अली को नहाने के लिए भेज दिया गया था लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसने सराहनीय कार्य किया है। उसका नाम पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। उसे कॉप आफ द मंथ भी चुना जा सकता है।

उम्मेद अली की हालत में रात करीब दस बजे कुछ सुधार हुआ। उसने बताया कि उसने बताया कि नाला काफी गहरा और गंदा था, आंखों में अभी भी जलन हो रही है लेकिन मुझे सिर्फ इस बात का मलाल है कि मेरे पास तक सूचना कुछ देरी से आई। अगर पहले पता चल गया होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
