UP Board: 10वी में तेजस्वनी और 12वीं में प्रियांशी ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। फतेहपुर की तेजस्वनी ने 95.83% नंबर के साथ टॉप किया है। हरदोई के क्षितिज को सेकेंड रैंक मिली है। इसके साथ ही नवनीत दिवाकर को भी दूसरा स्थान मिला है। उधर, इंटर में फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी ने टॉप किया है। उन्हें 96.20% नंबर मिले हैं। बता दें, इस बार एशिया के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम में करीब 60 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।
50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिए एग्जाम
यूपी बोर्ड के डायरेक्टर अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, हाईस्कूल का एग्जाम 16 मार्च से 1 अप्रैल और इंटरमीडिएट का एग्जाम 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच कराया गया था। 2017 में 10वीं में 34 लाख 4 हजार 715 तो 12वीं में 26 लाख 56 हजार 319 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10वीं के 3 लाख 89 हजार 658 और 12वीं के 2 लाख 4 हजार 845 स्टूडेंट्स ने बीच में ही एग्जाम छोड़ दिया था।

इन 60 लाख स्टूडेंट्स में करीब 26 लाख लड़कियां हैं। ये लगातार तीसरा मौका होगा, जब 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही दोनों ही क्लास में कामयाब होने वाले टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। बता दें, पिछले साल 10वीं और 12वीं 87% स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली थी।
90% से ऊपर वालों की कॉपियां दोबारा हुईं चेक
बिहार बोर्ड के नतीजों से सबक लेते हुए यूपी बोर्ड ने इस बार 90 फीसदी से ज्यादा नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स की कॉपियां दोबारा चेक कराई हैं। बता दें, यूपी में विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चले थे। हालांकि, 10वीं का एग्जाम 31 मार्च को ही खत्म हो गया था।
5 वर्षों के कुछ ऐसे रहे नतीजे
वर्ष 2012 में हाई स्कूल में 83. 75 % लड़के पास हुए थे। इंटरमीडिएट में 88.40% स्टूडेंट पास हुए थे। वर्ष 2013 में हाई स्कूल में 86.63, इंटरमीडिएट में 92.68%। वर्ष 2014 में हाई स्कूल में 86.71 और इंटरमीडिएट में 92.21%। वर्ष 2015 में हाईस्कूल में 83.74 और इंटरमीडिएट में 88.83%। वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 87. 66 और इंटरमीडिएट में 87.99% रिजल्ट रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
आप रिज़ल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर जारी किए गए हैं। इसके अलावा आप results.nic.in, indiaresults.com और examresults.net पर भी अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
