अनोखे प्रयोग से रुकी पेड़ों की कटाई, अब इन पेड़ों के साथ सेल्फी लेते हैं लोग

मिथिलांचल की पहचानों में से एक है, मिथिला पेंटिंग। लेकिन आज मधुबनी जिले के कई इलाकों में ये पेंटिंग हथियार का काम कर रही है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पेड़ों की कटाई खूब होती है। इस कटाई को रोकने में प्रशासन नकाम रहा। लेकिन क्षेत्र की महिलाएं इस अवैध कटाई को रोकने की ठान ली।
महिलाओं ने पेड़ कटाई को रोकने के लिए एक उपाय निकाला और पेंटिंग को हथियार बना कर काम करना शुरू कर दिया। इन महिलाओं और कुछ बच्चियों ने हर पेड़ पर धार्मिक पेंटिंग बना दिया। अब जब कोई भी इस क्षेत्र में जाता है तो उसे हर किसी पेड़ पर अलग-अलग धार्मिक कृतियां देखने को मिलती है। रामपट्टी से राजनगर का 5 किलोमीटर का रास्ता अब इन पेड़ों से सजा हुआ है।
आलम ये हो गया है, जहां कभी पेड़ काटे जा रहे थे, वहां लोग रुक कर पेड़ के साथ सेल्फी लेते हैं। जब इस आइडिया के बारे में स्थानीय लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। पहले कुछ महिलाओं और बच्चियों ने ये बीड़ा उठाया।
इस अनोखे प्रयास के बारे में जगतपुर के स्थानीय निवासी रानी झा बताती हैं कि पहले हम तने पर चूना पोतते हैं ताकि कीड़े-मकौड़े खत्म हो जाए और चूना बेस का भी काम करता है फिर इस पर पेंटिंग बनाने में सुविधा होती है।
इस प्रयास के बाद से क्षेत्र में पेड़ों की कटाई रुक गई है। क्षेत्र फिर से हरा-भरा और पहले से ज्यादा आकर्षक लगने लगा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
