हाईटेक होती यूपी ट्रैफिक पुलिस, नोएडा में शुरू हुई ये नई व्यवस्था

यूपी पुलिस भी अब दिन-प्रतिदिन हाईटेक होती जा रही है, आधुनिकता के साथ कदम से कदम मिलाते हुए यूपी में भी नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में अब नोएडा में ई-चालान सेवा की शुरुआत कर दी गई है।
अब यहां पर नियमों का दुरुप्रयोग करने वालों का आसानी के साथ ई-चालान हो सकेगा। सोमवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तकनीकी एवं पुलिस बल में इजाफा किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक सिंह ने यह बात जनपद गौतम बुद्ध नगर द्वारा तैयार किए गए ई चालान ऐप के उद्घाटन अवसर पर कही।
यमुना एक्सप्रेस की रफ्तार पर अब ई-चालान लगाएगा 'ब्रेक'
यमुना एक्सप्रेस पर आए दिन होने वाले हादसों का देखते हुए अब यूपी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। डीजीपी ने अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर सौ किलोमीटर से अधिक की गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों का जेवर टोल पर टोल पर्ची के साथ ही चालान स्लिप मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर वाहन चालक जेवर टोल पर चालान भर देता है तो ठीक है, अन्यथा उसके पते पर चालान भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि वाहन चालक चालान नहीं भरता है और कभी दोबारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर आता है तो ऐप के जरिए ट्रैफिक पुलिस को उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। उसके वाहन को तुरंत सड़क पर रोक लिया जाएगा और उसका चालान काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आए दिन होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए अब हमने सोमवार से यहां पर ई- चालान की शुरुआत की है।
उन्होंने बताया कि यहां पर हाईटेक व्यवस्था के लिए यहां तैनात यातायात पुलिस के कर्मचारियों को 153 मोबाइल फोन दिए गए हैं। इसके माध्यम से पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के ‘ई चालान’ काटेगी। उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए यहां पर पांच और यातायात निरीक्षकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल तथा उप निरीक्षकों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। डीजीपी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक नया थाना खोला जाएगा तथा एक अपर पुलिस अधीक्षक यमुना एक्सप्रेस वे की नियुक्ति पर भी विचार चल रहा।
पहले दिन कटे 179 वाहनों के चालान
यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर सोमवार को 179 वाहनों के चालान काटे गए। ये चालान यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार से ई-चालान की व्यवस्था लागू होने के बाद काटे गए है। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा का कहना है कि ई-चालान ऐप वाहन चालकों के मोबाइल से कनेक्ट रहता है। जैसे ही स्पीड लिमिट को वाहन पार करेगा, इसकी सूचना ऑटोमेटिकली कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। उसे टोल प्लाजा पहुंचने से पहले ही मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि उसने स्पीड लिमिट को पार किया है और टोल प्लाजा पर उसे चालान की पर्ची मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह से हम लोगों का काम भी काफी हद तक आसान हो गया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
