कूड़ाघर बन चुके तालाब को इस बुजुर्ग ने अकेले बनाया 'जन्नत'

कहते हैं अगर इंसान के इरादे बुलंद हो तो उसके लिए कोई काम नामुमकिन नहीं होता है। इस बात को कोलकाता के जाधवपुर की विद्यासागर कॉलोनी में रहने वाले परिमल धर नाम के शख्स साबित भी कर दिखाया है।
परिमल धर ने अकेले अपने दम पर अपने इलाके के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बेहतरीन काम किया है। विद्यासागर कॉलोनी के पंपहाउस के सामने एक बीघा से ज्यादा इलाके में फैले तालाब को उन्होंने अकेल साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया है।
20 वर्षों से तालाब में कूड़ा फेंक रहे थे लोग
यह तालाब आजादी से पहले से यहां मौजूद है और पिछले 20 वर्षों से लोग यहां कूड़ा फेंकते थे। लोग अपने घरों का कचरा यहां फेंकते थे और कई बार मरे हुए जानवरों को भी यहां फेंका जाता था। गंदे हो चुके इस तालाब के कारण यहां प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था।
यहां के लोग बदबू और मच्छरों से परेशान रहते थे। इसके बावजूद पर्यावरण की रक्षा के लिए किसी ने कुछ नहीं किया, सिवाय परिमल के। परिमल धर ने अकेल तालाब की सफाई की। स्थानीय पार्षद देबाशीष मुखपाध्याय की मदद से तालाब से 50 डंपर कूड़ा निकाला गया और इसका पूरा खर्च परिमल ने उठाया।
इतना ही नहीं, परिमल ने बांस की छड़ियों से बाउंड्री बनाई, तालाब किनारे फुटपाथ बनाया, लाइटें लगाईं। इसके अलावा उन्होंने तालाब किनारे दीवारों पर अलग-अलग देशों के इतिहास और झंडे पेंट किए।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
