किसानों के विकास बिना प्रदेश व देश का विकास नहीं संभव: सूर्य प्रताप शाही

किसान ही देश के भाग्यविधाता और बिना किसानों के आगे बढ़े देश का विकास संभव नहीं है। यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों का जब तक विकास नहीं होगा तब तक किसी भी प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में किसानों को मुहैया हो इसके लिए गांवों में कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Mission Shakti Abhiyan: जिलाधिकारियों संग आधी आबादी ने की हक की बात
देवरिया के पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किसान मेले में लोगों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि खेती-किसानी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और कृषि विभाग द्वारा योजनाओं में महिला कृषकों को वरीयता दी जा रही है। मेले के दूसरे दिन का थीम महिला सशक्तिकरण रहा। देश के संवैधानिक पदों से लेकर थल जल नभ में महिला शक्ति अपने साहस का परिचय दे रही है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आधी आबादी आज हर दिशा और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने "बेटी पढाओं-बेटी बचाओं" का नारा ही नहीं दिया बल्कि उसे चरितार्थ कर उन्हें स्वावलंबन, आत्मनिर्भर और सम्मान दिलाने का काम किया है।
यूपी में 500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं शीघ्र होंगी स्थापित
कार्यक्रम में सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली चाहती है। जब से देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से विकास कार्यों में तेजी आई है। पिछड़ा वर्ग, गरीब और समाज के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य है। जब तक किसानों की आमदनी नहीं बढ़ेगी तब तक देश व प्रदेश में खुशहाली नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में कृषि मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा इनकी आर्थिक मजबूती के लिए अनेक योजनाएं चलाई गयी है। जिसका लाभ प्रदेश व देश के किसानों को मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि पथरदेवा में तीन दिवसीय मेले में कृषि, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पशुपालन के साथ ही अन्य विभागो की ओर से क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए 80 से अधिक स्टाल लगाये गए है। वही गोष्ठी में किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती से जुड़ी जानकारी और आय बढ़ाने का तरीका भी बताया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के साथ जीवन में खुशहाली लाना है, जिसके लिए सरकार कार्य कर रही है।
वहीं, मिशन शक्ति के तहत क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय ने मेले में आईं महिलाओं को मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही महिला पावर लाईन 1090 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को चुप नही रहना है। अपनी समस्याओं को बताना है तभी मिशन शक्ति योजना के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
"मिशन शक्ति" के तहत मार्च महीने में ये होंगे कार्यक्रम, इस थीम पर होगी गतिविधियां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
