लॉकडाउन में भारत में फंसी ये विदेशी महिला सीख रही है खेती

पूरी दुनिया कोरोना महामारी (Corona) से जूझ रही है और 25 मार्च से ही लॉकडाउन में बहुत सी चीजें बंद हो गईं थीं हालांकि इस समय अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है और धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाएं दोबारा पटरी पर लौट रही हैं।
लॉकडाउन में भारत (India) में कई विदेशी फंस गए थे स्पेन की ट्रेसना सोरानियो भी शमिल थीं। वो मार्च में इंडिया घूमने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ आई थीं और उसके बाद लॉकडाउन के बाद से यही रह गई। सोरानियो के लिए भारत एक दम नया था न वो वहां की भाषा समझती थीं और न ही रहन सहन। वो पूरा भारत घूम भी नहीं पाई थीं। उनके दोस्त तो वापस स्पेन (Spain) चले गए लेकिन वो अभी भारत में ही है।
ये भी पढ़ें: कोरोना : 40 दिन में 10 लाख नए केस होंगे भारत में!
कनार्टक के एक गांव में कर रही हैं खेती-
सोरानियो तीन महीने से भारत में हैं। वो कनार्टक (Karnataka) के उडुपी एक छोटे से गांव में रूकी थीं। वो इस बात के लिए खुश हैं कि वो किसी शहर में नहीं रूकी थीं। सोरानियो अब यहीं खेती कर रही हैं और आस-पास के लोगों से बात करके धीरे- धीरे उनकी भाषा भी समझ रही हैं। पिछले तीन-चार महीनों में उन्होंने मूंगफली की फसल काटना, मकई की रुपाई करना, रंगोली बनाना, झाड़ू बनाना भी सीख चुकी हैं।
उन्हें ये सब करना बहुत अच्छा लगता है। उनका मानना है कि इस लॉकडाउन की वजह से उन्हें भारत को करीब से देखने का मौका मिला है। ये देश उन्हें बेहद खूबसूरत लगा है।
कोरोना काल में कैसे करें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत
खेती के साथ कन्नड़ भी सीख रही हैं-
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेसना स्पेन के वैलेसीनिया की रहने वाली हैं। वो यहां एक इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर हैं। लॉकडाउन (lockdown) के बाद अब वो कर्नाटक के उडुपी में तीन महीने से रूकी हैं। शुरुआत में वो यहां की भाषा भी नहीं समझती थीं लेकिन अब धीरे-धीरे कन्नड़ सीखने लगी हैं।
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो उडुपी के कुन्दापुर तालुक में अपने एक दोस्त से साथ रुकी थी। हालांकि उनका दोस्त तो वापस चला गया। लेकिन वो इस गांव को बेहतर तरीके से समझ रही हैं। यहां का के रहन-सहन, भाषा और रिवाजों को समझ रही हैं।
सोरानियो को ये जगह बेहद सुरक्षित लग रही है इसलिए वो अभी यहां कुछ दिन और रहना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी गोवा (Goa) घूमकर ही वापस स्पेन जाएंगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
