नागा समुदाय पहली महिला पायलट बनीं रोविनई पोमई

मणिपुर की रहने वाली रोविनई पोमई ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि जो पहले नागा समुदाय से किसी ने भी नहीं किया था। जी, हां रोविनई पोमई ने एक ऐसी उड़ान भरी है जिससे वो नागा समुदाय से निकली पहली महिला पायलट बन गई हैं।
रोविनई पोमई ने पूर्वोत्तर भारत में नागा समुदाय के बीच एक ऐसी मिसाल पेश की जिससे वहां रहने वाले युवाओं के ख्वाबों को एक नई उड़ान मिल सकेगी।
मणिपुर के सानापति जिले के पुरूल रोसोफिल गांव में पैदा हुई रोविनई पोमई पहली अभी जेट एयरवेज में नौकरी कर रही हैं। रोविनई पोमली ने आॅस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स मे स्थित बासियर ऐविएशन कॉलेज, सेसनॉक से जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग ली है।
नॉर्थ ईस्ट टुडे के मुताबिक रोविनई अपने समुदाय से फ्लाइंग लाइसेंस पाने वाली पहली महिला हैं। रोविनई की सफलता की खबर ऐसे समय में आई है जब खुद मणिपुर में महिलाएं अपने हक को लेकर लगातार मुखर हो रही हैं।
साथ रोविनई पोमई की सफलता से यहां नागा समुदाय में रहने वाले युवाओं को भी एक नई रोशनी की किरण मिलेगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
