यहां महिलाएं ऑपरेट करती हैं पूरा रेलवे स्टेशन, संयुक्त राष्ट्र ने बताया मिसाल
महिलाओं ने वक्त के साथ कई धारणाओं को तोड़ा है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे वह समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकती हैं। इस बारे में समय-समय पर हमें महिलाओं की ओर से पेश की गई मिसाल भी पढ़ने को मिलती रहती हैं। जयपुर में भी महिलाओं ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक मिसाल बन गया है। यहां जयपुर का गांधी नगर रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा मुख्य लाइन का रेलवे स्टेशन बन गया है, जहां सिर्फ महिलाएं ही काम करती हैं। यहां 40 से अधिक महिलाएं पूरा काम संभालती हैं और रोजाना लाखों यात्रियों से भरी ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रखती हैं।
यह खबर भी पढ़ें- बहू के IAS अधिकारी बनने में इस सास ने निभाई अहम जिम्मेदारी
संयुक्त राष्ट्र ने बताया उपलब्धि
इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र ने भी एक वीडियो के जरिए रेलवे स्टेशन पर काम कर रहीं महिलाओं के प्रति सम्मान जताया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे पूरे विश्व के लिए एक मिसाल करार दिया है। यह मुख्य लाइन का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे महिला शक्ति के जरिए संचालित किया जाता है। यहां महिलाएं ट्रेनों की रवानगी, टिकट चेकिंग, सेलिंग समेत सभी तरह की गतिविधियों को खुद ही अंजाम देती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि यहां महिलाओं के काम संभालने के बाद कई मामलों में स्थितियां पहले से बेहतर हुई हैं। खासकर साफ-सफाई के मामले में पहले से बहुत ज्यादा सुधार देखा गया है।
यह खबर भी पढ़ें- व्हाट्सअप ग्रुप्स से साड़ी बेचकर हर महीने डेढ़ लाख कमाती है यह महिला
रोजाना 50 ट्रेनों पर रखती हैं नजर
गांधी नगर रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। साथ ही 7000 से ज्यादा लोगों की भीड़ हमेशा स्टेशन पर मौजूद रहती हैं। इनको कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती है। यहां काम करने वाली महिलाओं को इन सब समस्याओं से निपटने के लिए कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि मुंबई का माटुंगा उपनगरीय स्टेशन भी महिलाओं की ओर से संचालित किया जाता है, लेकिन राजस्थान का गांधी नगर मुख्य लाइन का इकलौता स्टेशन है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...