अहमदाबाद के डॉक्टर ने 51 बेघर बच्चों को लिया गोद, उठाएंगे पूरा खर्च

गुजरात के अहमदाबाद में मनोवैज्ञानिक डॉ. शैलेश ठाकर ने अपने 58वें जन्मदिन पर एक ऐसा काम किया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 27 फरवरी को अपने जन्मदिन पर सड़कों पर रहने वाले 51 बच्चों को उन्होंने गोद लिया। इस बच्चों का पूरा खर्चा डॉ. ठाकर ही उठाएंगे।
कैसे आया ख्याल
डॉ. शैलेश ठाकर टाइम्स आॅफ इंडिया को बताया कि उनके घर के सामने एक बगीचा है। जिससे सटी हुई सड़क पर एक परिवार रहता है जिसमें 4 बच्चे हैं। उन बच्चों की बुरी हालत देखकर उन्हें बड़ा दुख होता था। वे चाहते थे उन बच्चों की पढ़ाई लिखाई हो सके और उनका भविष्य बेहतर बने। इसी सोच के साथ उन्होंने ऐसे बेघर बच्चों के लिए एक संस्था बनाने का फैसला लिया। डॉ. शैलेश ने इसके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली 3 संस्थाओं बाल भवन, विसमो किड्स, संवेदना और फुटपाथ स्कूल से संपर्क किया।
बच्चों का लिया टेस्ट
डॉ. ठाकर बताते हैं कि उनकी संस्था के 4 ट्रस्टी हैं और 15 बोर्ड के निदेशक हैं। सबने ने मिलकर सड़क पर रहने वाले कुछ बच्चों को चुना। इन बच्चों का एक टेस्ट लिया गया। इसके बाद डॉ. हिमांशु देसाई ने चुने गए 51 बच्चों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट लिया।
माता पिता से किया है अनुबंध
डॉ. शैलेश ने बताया कि बच्चों के माता पिता से एक अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध में उन्होंने कहा है कि उनके बच्चों की स्कूलिंग से लेकर नौकरी लगने तक पढ़ाई की सारी जिम्मेदारी संस्था की होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह वे लोग हर साल 51 बच्चों का चयन करेंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
