30 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में पोषण पंचायत का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार अब महिलाओं और बच्चों के ऊपर चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए पोषण पंचायत महीने का आयोजन करने जा रही है। राज्य महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिसके क्रम में 30 सितम्बर को प्रदेश के चयनित 25 जनपदों में ग्रामीण स्तर पर तहसील व ब्लाक में पोषण पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 26 जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम का सफल संचालन कराया गया है।
मुश्किलें भी नहीं रोक सकीं विशाखा यादव का रास्ता, यूपीएससी में पाई छठवीं रैंक
उन्होंने बताया कि पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जाएगा। सैम एवं मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिलाई जाएगी।
स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं पौष्टिक भोजन की जनजागरूकता तथा आवश्यकतानुसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जाएगा। उपस्थित समुदाय में पोषण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता सामग्री/साहित्य का वितरण एवं कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अन्नप्राशन व गोदभराई का कार्यक्रम भी किया जायेगा। पोषण अभियान को सशक्त करने हेतु अन्य प्रभावी उपाय किए जाएंगे।
UPSC 2020 Exam Final Result: यूपीएससी ने जारी किया परिणाम, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर
महिला आयोग के यह सदस्य करेंगे प्रतिभाग
उत्तर प्रदेश में 30 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोषण पंचायत सम्मेलन में महिला आयोग के सदस्य भी प्रतिभाग करेंगे। महिला आयोग की तरफ से बताया गया है कि बाराबंकी में अध्यक्ष महिला आयोग विमला बाथम, मेरठ जिले में उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, कुशीनगर जिले में उपाध्यक्ष अंजु चौधरी, सोनभद्र जिले में सदस्य अनीता सिंह, मैनपुरी जिले में सदस्य सुमन चतुर्वेदी, देवरिया जिले में सदस्य निर्मला द्विवेदी, अमरोहा जिले में सदस्य राखी त्यागी, हाथरस जिले में सदस्य निर्मला दीक्षित, अलीगढ़ जिले में सदस्य मीना कुमारी, जालौन जिले में सदस्य डा0 कंचन जायसवाल, महोबा जिले में सदस्य प्रभा गुप्ता, कानपुर देहात जिले में सदस्य पूनम कपूर, भदोही जिले में सदस्य उषारानी, अमेठी जिले में सदस्य अनिता सचान, जौनपुर जिले में सदस्य शशि मौर्या, कन्नौज जिले में सदस्य कुमुद श्रीवास्तव, मथुरा जिले में सदस्य रामसखी कठेरिया, अम्बेडकरनगर जिले में सदस्य संगीता तिवारी, मुरादाबाद जिले में सदस्य अवनी सिंह, प्रतापगढ़ जिले में सदस्य सुमन सिंह, उन्नाव जिले में सदस्य मनोरमा शुक्ला, लखीमपुरखीरी जिले में सदस्य अंजू प्रजापति, महराजगंज जिले में सदस्य अर्चना, बरेली जिले में सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, हरदोई जिले में सदस्य रंजना शुक्ला की तरफ से पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
