हींग की खेती करके कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

हमारे देश के किसान खेती में लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं और यही कारण कि अब वो सिर्फ परंपरागत खेती न करके दूसरी औषधीय और मसालों की खेती में भी दिलचस्पी ले रहे हैं।
इसी के चलते किसानों ने हींग की खेती में भी सफलता हासिल की है। अभी तक भारतीय किसान हींग की खेती करने से कतराते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारे देश में हींग की खपत लगभग 40 प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद भी इसकी खेती का न होना थोड़ा अजीब था। हमें हींग दूसरे देशों से आयात करना पड़ता था। वहीं हींग का बाजार भाव लगभग 3500 रुपए प्रति किलो ग्राम है।
इन देशों में होती है हींग की खेती
हींग एक सौंफ प्रजाति का पौधा है और इसकी लम्बाई 1 से 1.5 मीटर तक होती है, इसकी खेती जिन देशों में प्रमुख तौर पर होती हैं वो है अफगानिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और ब्लूचिस्तान है।
ये भी पढ़ें: मिलिए मुंबई के इस कपल से, आर्गेनिक फार्मिंग के जरिए कमा रहे हैं लाखों रुपए
कहां की जा सकती है ये खेती
हींग की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान सही रहता है। अगर हमारे यहां की बात करें तो पहाड़ों पर ये तापमान होता है इसलिए वहां आसानी से खेती की जा सकती है। कुल मिलाकर हींग की खेती के लिए न ज्यादा गर्ती की जरूरत है और न ज्यादा सर्दी। हींग की खेती के लिए ऐसी जमीन उपयुक्त मानी जाती है जिसमें रेत, मिठ्ठी के ठेले व चिकनी मिट्टी ज्यादा हो। इसके अलावा उस जगह पर धूप सीधे पड़नी चाहिए। जहां छाया पड़ती हो वहां पर इसे नहीं उगाया जा सकता है। पौधों के बीच में 5 फीट की दूरी का होना जरूरी है।

क्या है पूरी प्रक्रिया
अगर आप ग्रीन हाउस खेती की बात करें तो इनके बीज का 2-2 फीट की दूरी से बोया जाता है। जब इन बीजों से पौधे निकल आएं तो इनके बीच की दूरी को बढ़ाकर 5 फीट कर देनी चाहिए। जमीन की नमी के हिसाब से पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए। बहुत ज्यादा पानी इनके पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक और जरूरी बात ये है कि हींग पौधे को तैयार होने में 5 वर्ष का समय लगता है। इसकी जड़ों व सीधे तनों से गोंद निकाला जाता है।
यह भी पढ़ें : किसानों के लिए अच्छी खबर: स्काईमेट ने बताया, इस बार नहीं पड़ेगा सूखा
कहां से हो रही है शुरुआत
भारत में हींग की खेती की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से हुई है। ये पहल इंडियन कॉफी बोर्ड के सदस्य डॉ.विक्रम शर्मा और हिमाचल सरकार की वजह से शुरू हुई है। डॉ. शर्मा ने इसके बीज को इरान और तुर्की से मंगाकर यहां खेती की शुरुआत करवाई है। पहाड़ी इलाके में रहने वाले किसान भी आसानी से इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
