फायदे का सौदा साबित हो रही कड़कनाथ फार्मिंग, लाखों में कमाई

कड़कनाथ नस्ल के मुर्गी के अंडे और इनके मांस की बाजार में आजकल अधिक डिमांड है। इस नस्ल के चिकन के मांस और इनके अंडों का दाम भी दूसरी नस्ल की मुर्गियों से दो से तीन गुना ज्यादा होने के कारण इसमें मुनाफा भी बहुत ज्यादा है। आप कड़कनाथ नस्ल के चिकन का पोल्ट्री फार्म खोलने पर विचार कर सकते हैं और कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कड़कनाथ चिकन पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस कैसे शुरू करें...
यहां पायी जाती है कड़कनाथ मुर्गी
कड़कनाथ मुर्गी ज्यादातर मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पायी जाती थी, लेकिन अब ये तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और कई राज्यों में पायी जाने लगी है। अब इस प्रजाति की मुर्गी को पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है।

कड़कनाथ को पसंद करने लगे हैं लोग
कड़कनाथ मुर्गी का मांस काला होता है और इनके अंडों का बाहरी रंग भूरा होता है। अंडे का औसत वजन 45 से 50 ग्राम होता है। मुर्गे का वजन 2.3 से 2.6 किलो तक होता है और मुर्गी का वजन 1.5 से 1.7 किलो होता है। इनके मांस में कोलेस्ट्राल कि मात्रा कम होती है और अमीनो एसिड का स्तर ज्यादा होता है। इसका स्वाद भी दूसरी मुर्गियों से अलग होता है। इसका मीट कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कड़कनाथ मुर्गियों के मांस में 25 से 27 प्रतिशत प्रोटीन होता है और इसमे चर्बी कि मात्रा भी कम होती है, इसलिए इसे ज्यादा लोग पसंद करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें:- छोटे किसानों को फायदा पहुंचाने की तैयारी में मोदी सरकार

चार गुना ज्यादा मुनाफा
कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म हमारे देश में बहुत कम लोगों ने शुरू किया है, इसलिए हमें कॉम्पिटिशन देने वाले ज्यादा नहीं है। इसे हम अधिक दामों में बेच सकते हैं। मुर्गी का एक अंडा 50 से 60 रुपये में आप बेच सकते हैं और मुर्गा आप 500 से 800 तक बेच सकते हैं। दूसरे मुर्गियों से ये दाम दो से चार गुना ज्यादा है, इसलिए इसे बेचकर हम दो से चार गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : जानिए कैसे औषधीय खेती के जरिए लाखों कमा लेते हैं ये किसान
फार्मिंग के लिए ध्यान रखे ये बातें
आपको कड़कनाथ फार्मिंग शुरू करना है तो सबसे पहले 100 मुर्गियों के लिए 150 वर्ग फीट की जगह की जरूरत होगी जिसकी ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई अधिकतम 25 फीट हो। शेड का अंतर कम से कम 20 फीट होना चाहिए। आपको मुर्गे का फॉर्म शहर, कस्बा या गांव से दूर बनाना पड़ेगा और दो फॉर्म एक दूसरे के करीब ना हो। चूंजों और मुर्गियों को अंधेरे में या रात में खाना नहीं देना चाहिए। उनके खाने पीने और रहने की अच्छी व्यवस्था करनी पड़ेगी। फॉर्म को थोड़ी ऊंचाई पर बनाना होगा। चूजों को और मुर्गियों को गर्मी की आवश्यकता होती हैं इसलिए उन्हें अंधेरे मे ना रखे। 100 से 200 वॉट के बल्ब लगाए। फार्म में ताजी हवा आती रहे इसका भी ध्यान रखे, साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें इससे बीमारियां नहीं होंगी।
यहां से प्राप्त कर सकते हैं चूजे
कड़कनाथ मुर्गे का पोल्ट्री फॉर्म खोलने के लिए आपको इंडिया मार्ट पर मौजूद सेलर्स से कांटेक्ट कर ये मुर्गे प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर भी कई ऐसे पोल्ट्री फॉर्म मिल जाएंगे जो काले मुर्गे के चूजे और अण्डे बेचते हैं। अगर आप बड़े स्तर पर इस मुर्गे का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको ऐसे पोल्ट्री फॉर्म में जा कर जानकारी लेनी चाहिए जो पहले से इनका बिजनेस कर रहे हों।
यह भी पढ़ें: 'घास' की खेती करके एक एकड़ में 1.5 लाख रुपये कमा रहा किसान
यह भी पढ़ें: मिलिए इस शख्स से जो मधुमक्खी के डंक से करता है कई बीमारियों का इलाज
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
