मुम्बई पुलिस ने रचा इतिहास, महिलाओं को सौंपी इन आठ थानों की कमान

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है। आलाधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी होती है। सुरक्षा का सबसे ज्यादा दारोमदार स्थानीय स्तर पर काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों का होता है। सुरक्षा के लिए दिन से कहीं ज्यादा रात में मेहनत करनी होती है, इसलिए शायद पुरुषों को थानों को कमान सौंपी जाती है, लेकिन मुम्बई पुलिस ने लीक से हटकर आठ थानों की कमान महिलाओं को सौंपी।
महिलाओं के हाथों में कमान सौंपकर मुम्बई पुलिस ने इतिहास रच दिया है। वे देश का पहला नगर बन गया है जहां पर एक साथ में आठ थानों की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। इस बार यहां के पुलिस महकमे ने भी महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। मुम्बई पुलिस ने ये कदम अभी हाल में रेलवे द्वारा महिलाओं के हाथों में सौंपी गई कमान के बाद लिया गया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के आठ प्रमुख पुलिस थानों का प्रभार महिलाओं को सौंपा गया है। इनमें संवेदनशील सहार पुलिस स्टेशन से लेकर हाइवे पर होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने वाले वनराई पुलिस स्टेशन शामिल हैं।
इन महिलाओं को सौंपी गई यहां की कमान
इतिहास रचने वाली मुम्बई पुलिस ने महिलाओं को ऐसे थानों की जिम्मेदारी सौपी जो कभी अपराधिक लिहाज से रेड एरिया घोषित थे, लेकिन महिलाओं के प्रयास से जरूर बदलाव आएगा। मुंबई पुलिस ने ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट के अनुसार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सीनियर पीआई अलका मांडवी, दक्षिण मुंबई के सबसे महत्त्वपूर्ण कफ परेड पुलिस स्टेशन को रश्मि जाधव, सायन पुलिस स्टेशन को मृदुला लाड, सहार पुलिस स्टेशन को लता शिरसाट, गोरेगांव के वनराई पुलिस को ज्योत्स्ना रासम, पंतनगर पुलिस को रोहिणी काले, बीकेसी पुलिस स्टेशन को कल्पना गडेकर और आरे पुलिस स्टेशन को विद्यालक्ष्मी हरिमेठ संभाल रही हैं। कुसुम वाघमारे ने माहिम पुलिस का अतिरिक्त जिम्मा संभाला है। मृदुला लाड की बहादुरी चर्चे उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने आतंकी डीके राव को पकड़ा था। मुंबई पुलिस की इस पहल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। मुम्बई पुलिस के इस कदम पर सोशल मीडिया में इन महिलाओं की फोटो को कई हजार लोगों ने शेयर कर इसे महिला सशक्तिकरण का नाम दिया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
