लॉकडाउन में डेंटिस्ट ने कराई डिलीवरी तो पत्नी ने घर पर ही पति का किया इलाज

कोरोना वायरस (CoronaVirus) की महामारी के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 मई तक देशभर में लॉकडाउन लगाया है। इसकी वजह से लोगों को कोविड-19 (Covid-19) वायरस से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इससे कुछ परेशानियां भी बढ़ी हैं। ऐसी ही एक परेशानी का सामना बेंगलुरु की एक गर्भवती महिला को करना पड़ा। डिलीवरी के लिए डॉक्टर्स न मिलने के कारण एक डेंटिस्ट ने अपनी क्लीनिक में महिला की डिलीवरी कराई है। वहीं देश में ऐसे ही कई अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें- हरियाणा की इस ग्राम पंचायत से पेश की मिसाल, सीएम फंड में दान किए 10.50 करोड़
मदद के लिए भटक रही थी गर्भवती महिला
पहली घटना बेंगलुरु कही है, जहां एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। उसको पति उसे लेकर पैदल अस्पताल की तलाश में भटकता रहा। लेकिन 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद भी कोई अस्पताल नहीं मिला। इसके बाद महिला और उसका पति एक डेंटल क्लीनिक में पहुंच गए। जहां डेंटिस्ट होने के बावजूद डॉ राम्या ने महिला की डिलीवरी कराई। कोरोना वायरस की महामारी की वजह से ज्यादातर डॉक्टर संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं, इसलिए लॉकडाउन (Lockdown) में देशभर में डॉक्टर्स की काफी कमी महसूस हो रही है।

सफल डिलीवरी कराने वाली डेंटिस्ट डॉ राम्या
मां-बच्चा दोनों स्वस्थ
डॉक्टर राम्या द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद बच्चा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, जिसके बाद बच्चे की मां और डॉक्टर दोनों ही घबरा गए थे। लेकिन बाद में कोशिश करने के बाद बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बाद में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। महिला और उसके पति ने डॉक्टर राम्या का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वो अस्पताल को ढूंढते परेशान हो गए थे। आखिर में उन्होंने डॉक्टर राम्या के क्लीनिक पहुंचकर मदद मांगी। पहले तो उन्होंने मना किया, लेकिन गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉक्टर के इस जज्बे की सभी तारीफ कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: कोरोना से लड़ने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहीं विश्व की ये नामी कंपनियां
पत्नी ने घर पर इलाज से सही किया संक्रमित पति
दूसरी घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। वहां एक महिला के पति में अचानक कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms Of CoronaVirus) दिखने शुरू हो गए। महिला अपने पति को लेकर इंदौर के 4 अस्पतालों में गई, लेकिन किसी ने भी उसको भर्ती करने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में महिला ने घर पर ही पति का इलाज करना शुरू कर दिया। इस महिला का नाम नाजनीन है, और वो खुद भी एक डॉक्टर है। महिला के घर पर इलाज से उसके पति की तबीयत ठीक भी हो गई। दरअसल उसके पति की रिपोर्ट जब पॉजिटिव आई तब तक वो घर पर ही देखभाल से ठीक भी हो गया था।

घर पर किया क्वारंटीन
नाजनीन के पति के सैम्पल लेकर उसे घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया था। जिसके बाद नाजनीन ने उनकी घर पर ही देखभाल करनी शुरू कर दी। बाद में जब उसके पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन में हड़कम्प मच गया, लेकिन तब तक वो स्वस्थ हो चुके थे। फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 17 अप्रैल को उनकी दूसरी रिपोर्ट में भी वो नेगेटिव आए हैं। अब प्रशासन उन्हें छुट्टी देने की तैयारी कर रहा है। नाजनीन की तारीफ डॉक्टर भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
