जानिए कौन हैं चंद्रो और प्रकाशी, जिनका रोल निभा रही हैं तापसी-भूमि
कल अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों 60 साल से ऊपर की महिला के लुक में नजर आ रही हैं। दोनों के हाथ में राइफल भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्पशूटर चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। चंद्रो और प्रकाशी राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। दोनों रियल्टी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में भी आ चुकी हैं। आपको बता दें कि चंद्रो और प्रकाशी को प्यार से लोग शूटर दादी और रिवॉल्वर दादी के नाम से पुकारते हैं। आइए दोनों के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं-
यह खबर भी पढ़ें- 'सांड की आंख' का पोस्टर रिलीज, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को देखकर रह जाएंगे हैरान
कौन हैं चंद्रो और प्रकाशी
चंद्रो और प्रकाशी का आपस में ननद जेठानी का रिश्ता है। प्रकाशी तोमर का जन्म मुजफ्फरनगर में हुआ था। वह इस समय 82 साल की हैं। दोनों इस समय बागपत के जोहड़ी गांव में रहती हैं। दोनों ने 65 साल की उम्र में शूटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने की सोची थी। इसके बाद उन्हें समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। तब पुरुषों ने भी उनका खूब मजाक बनाया। अब तक दोनों कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। प्रकाशी की बेटी सीमा तोमर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं। दरअसल बेटी के शूटिंग में कॅरियर बनाने के बाद उन्हें भी इसके लिए प्रेरित किया। उसके बाद उन्होंने एक एकेडमी से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन ने भरा इतने करोड़ का टैक्स, जानकर होंगे हैरान
मेकअप में लगते थे कई घंटे
तापसी और भूमि को चंद्रो और प्रकाशी जैसा दिखने के लिए अपने मेकअप पर काफी ध्यान देना पड़ता था। तापसी 31 साल की हैं उन्हें 60 साल के रोल के लिए कई घंटे का मेकअप कराना पड़ता था। यही हाल भूमि पेडनेकर का भी था। बताते हैं कि दोनों शूटिंग के लिए 12-12 घंटे तक ऐसे मेकअप में रहती थी। इसके लिए रबर का मास्क पहनना पड़ता था। तापसी बताती हैं कि रियल लुक को दिखाने के लिए उन्हें ट्रक भी चलाना सीखना पड़ा। यह फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसलिए दोनों को हरियाणवी भी सीखनी पड़ी।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...