इंडियावेव से जुड़ें
देश विदेश

अपने नॉवेल 'हैरी पॉटर' के जरिए बच्चों की दुनिया में तहलका मचाने वाली मशहूर लेखिका जेके रोलिंग को जम्मू-कश्मीर की एक बेटी ने पत्र लिखा है। घाटी के डोडा जिले की 12 वर्षीय मासूम बच्ची कुलसुम ने अपने हाथों से खत लिखा जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जेके रोलिंग ने भी नन्हीं सी बच्ची को इसका शानदार तोहफा दिया है। कुलसुम का खत पढ़कर जे के रोलिंग का दिल अपनी नन्हीं सी प्रशंसक पर आ गया। उन्होंने नन्हीं सी बच्ची को ऐसा गिफ्ट भेजा जिसको पाकर नन्हीं बेटी फूले नहीं समा रही है।
जेके रोलिंग का गिफ्ट पार्सल पहुंचने के बाद कुलसुम के स्कूल हाजी पब्लिक स्कूल की एक टीचर ने उनको ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नन्हीं बच्ची की स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। स्कूल की शिक्षिका की ओर से ये जानकारी दिए जाने के बाद जे के रोलिंग ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि पार्सल वहां पहुंच गया। मैं उसको लेकर चिंतित थी।'
गिफ्ट पाकर कुलसुम ही नहीं बल्कि उनके पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है। दरअसल, कुलसुम के खत को उनकी एक टीचर ने ट्वीट किया था। और यह खूब वायरल हो गया। इसके बाद जे के रोलिंग ने ट्वीट कर कुलसुम का पूरा नाम और पता भेजने के लिए कहा और उन्होंने अपनी नन्हीं ही प्रशंसक को खास तोहफा दिया।
नन्हीं सी प्रशंसक का दिल जीतने के लिए ब्रिटिश लेखिका जे के रोलिंग ने बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स कुलसुम के लिए भेज दिया। इसमें किताबें, हैरी पॉटर के कपड़े और हाथों से लिखा एक नोट है। गिफ्ट देखकर स्कूल की डॉयरेक्टर सुब्बाह हाजी बाजी बेहद खुश हो गईं और उन्होंने ट्वीट किया, 'दुनियावालों जे के रोलिंग ने कुलसुम और उनके दोस्तों के लिए बड़ा सा गिफ्ट भेजा है। हम बहुत रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा है जिसे संभाले नहीं जा रहा है।' एक अंजान प्रशंसक को गिफ्ट भेजने पर जे के रोलिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सभी उनकी दरियादिली के कायल हो गए है। आरजे घोष लिखते हैं, 'आप एक शानदार महिला हैं। न केवल प्रेरणा की स्रोत बल्कि आपका अंदाज सबसे जुदा है। आपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत काम किया है।' दोन्ना लिखती हैं, 'जैसाकि आपका जानती हैं कि लोगों को एक साथ लाना असली जादू है। बहुत अच्छा।'