जम्मू कश्मीर में सेना ने उठाया बड़ा कदम, विकलांगों के लिए लगाया खास कैंप

जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों से मोर्चा ले रही भारतीय सेना यहां के लोगों की सुरक्षा के साथ ही साथ बेहतरी का भी कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद करके लोगों का दिल जीतने का काम कर रही है। सेना ने एक बार फिर से यहां पर विकलांगों की मदद के लिए ऐसा काम किया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना ने विकलांग लोगों के लिए कैंप लगाया, जिसमें शरीर के नकली अंग दिए गए। सेना के इस काम की यहां के लोगों ने सराहना की है।
आए दिन हो रही मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में आएं दिन मुठभेड़ हो रही है। यहां पर जमकर हो रही बर्फबारी का आंतवादी फायदा उठा रहे हैं। सोमवार की देररात को पुलवामा जिले में सेना ने आंतकवादियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में सेना ने आखिरकार दो आंतवादियों को मार गिराया। यहां पर आएं दिन हो रही ऐसी स्थिति व हिंसा को देखते हुए पुलवामा और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई है। यहां पर सर्च ऑपरेशन जारी है। हिंसा और अन्य कारणों को देखते हुए सेना ने यहां पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी है। जिससे की आंतकवादियों को गिराया जा सकें।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
