किसानों को अब मोबाइल पर मौसम की जानकारी देगा आईआईटी

अब किसानों को मौसम की जानकारी आसानी से मिल पाएगी। उनके मोबाइल पर 24 घंटे में चार- पांच बार कॉल आएगी, यह कंप्यूटर से ऑटोमैटिक रहेगा। इसमें सूचनाएं हिंदी या क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित की जाएंगी।
अगर स्मार्टफोन है तो उन्हें ऐप के माध्यम से हर मिनट की जानकारी मिलेगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) प्रदेश को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देगा। भीषण गर्मी, सर्दी, बारिश, ओले, तेज आंधी के बारे में पहले ही पता चल जाएगा। संस्थान के वैज्ञानिक सरकार के साथ मिलकर अत्याधुनिक वेदर (मौसम) मॉनिटरिंग स्टेशन और क्लाउड (बादल) मॉनिटरिंग स्टेशन कई जिलों में बनाएंगे। आईआइटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डिजाइन इंजीनियरिंग, इंवायरमेंटल साइंस, सिविल इंजीनियरिंग विभाग मिलकर काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के बीच मौसम संबंधी जानकारी को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें ऐसी तकनीक विकसित करने की बात हुई, जो किसानों के लिए सुलभ हो। खेती-किसानी के बीच उसका आसान से प्रयोग किया जा सके। उसके बाद संस्थान के विशेषज्ञों ने प्लानिंग शुरू कर दी। प्रदेश सरकार ने मौसम की जानकारी किसानों तक पहुंचाने की तकनीक विकसित करने के लिए कहा है। संस्थान इस दिशा में कार्य कर रहा है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
