भूख से तड़प रही बच्ची को महिला कांस्टेबल ने कराया स्तनपान, हर तरफ हो रही तारीफ
मां आखिर मां होती है ऐसा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में देखने को मिला। हुआ यूं कि रविवार को हैदराबाद में भूख से तड़प रही दो महीने की एक अबोध बच्ची को महिला कांस्टेबल प्रियंका ने स्तनपान कराया। कांस्टेबल प्रियंका के इस कार्य की लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। यह बच्ची ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के बाहर रो रही थी और उसे एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन पहुंचाया था। भूख से तड़प रही बच्ची को लावारिस देख कॉन्स्टेबल प्रियंका ने उसे अपना दूध पिलाया।
नहीं रोक पाईं अपने आप को
बच्ची को स्तनपान कराने के बाद प्रियंका ने बच्ची को पेटलबुर्ज स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी मां की तलाश शुरू की। प्रियंका ने कहा कि मेरे पति रविंद्र अफजलगंज पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल हैं। रविवार को उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि उन्हें एक लावारिस बच्ची मिली है। मैंने तत्काल एक कैब बुक की और पुलिस स्टेशन पहुंच गई। मैंने वहां देखा कि बच्ची का भूख से रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि मैं भी एक छोटे से बच्चे की मां हूं। इसलिए मैंने उसे तुरंत अपनी गोद में लिया और स्तनपान कराया। दूध पीने के बाद बच्ची ने रोना बंद कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें- दुधारु पशुओं के लिए मक्का खली है वरदान, बढ़ रही मांग
बच्ची की मां को ढूंढ कर सौंपा
सोमवार सुबह बच्ची की मां का पता चल जाने के बाद उसे बच्ची दे दी गई। उधर, हैदराबाद पुलिस के आला अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने प्रियंका और उनके पति के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने इस कपल को सम्मानित भी किया। प्रियंका के स्तनपान कराने की सोशल मीडिया में जमकर प्रशंसा हो रही है।
यह भी पढ़ें:- बराबरी के अधिकार के लिए यहां की महिलाएं बनाने जा रहीं 620 किलोमीटर लंबी दीवार
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...