मिसाल: पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता खिताब, अब सेना में बनीं अधिकारी

महिलाएं किसी से कम नहीं होतीं। यह बातें अक्सर नारी सशक्तीकरण को लेकर बुलंद की जाती हैं, लेकिन हरियाणा की एक युवती ने इसे पूरी तरह से सही साबित कर दिखा दिया है। हम बात कर रहे हैं गरिमा यादव की, जिन्होंने अपने मजबूत इरादों से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की करोड़ों युवतियों के लिए एक मिसाल कायम की है। गरिमा ने सीडीएस (कम्बाइंड डिफेंस सर्विस) की परीक्षा पास कर सेना में जाने के अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने चेन्नई के ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) से प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। उन्हें सेना में कमीशन मिला है। खास बात यह है कि गरिमा इससे पहले एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में विजेता रह चुकी हैं। उन्हें प्रतियोगिता के अगले राउंड के लिए इटली जाने का भी ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।
यह खबर भी पढ़ें- बच्चों की पढ़ाई के लिए इन युवाओं ने शुरू की यह अनोखी पहल
ब्यूटी विनर से सैन्य अधिकारी का सफर
गरिमा यादव मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी के सुरहेली गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएट किया है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में मुंबई में आयोजित इंडियाज मिस चार्मिंग फेस नाम की एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में गरिमा ने 20 राज्यों की प्रतिभागियों को हराकर खिताब हासिल किया था। इस प्रतियोगिता ने गरिमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी। इसके बाद उन्हें एक अन्य ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का ऑफर आया था। गरिमा को आयोजकों ने बताया था कि उन्हें इसके पहले चरण में हिस्सा लेने के लिए इटली जाना पड़ेगा। लेकिन तब तक गरिमा ने सेना में जाकर देश की सेवा करने का इरादा बना लिया था।
यह खबर भी पढ़ें- पढ़िए पद्मश्री पाने वाली साधारण महिलाओं की असाधारण कहानियां
देश की युवतियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश
गरिमा देश की अन्य युवतियों को भी सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह बताती हैं कि अगर युवतियां खेलकूद में अच्छी हैं और शारीरिक रूप से सशक्त हैं तो उन्हें सेना में जाने के बारे मे जरूर सोचना चाहिए। वह कहती हैं कि हम किसी से भी कम नहीं हैं, बस हमें अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने की जरूरत है। इससे जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। गरिता बताती हैं महिलाएं किसी से कम नहीं होतीं, अगर वह ठान लें तो कुछ भी कर सकती हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
