राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ये 10 विचार, आपकी जिंदगी बदल देगी...
Posted By: Website Admin
Last updated on : September 07, 2018

महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इस दिन को उनके सम्मान में विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। एक बार गांधी जी से जब यह पूछा गया कि आप विश्व को क्या संदेश देना चाहते हैं, तो उनका कहना था, ‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।‘
यहां महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़ी 10 वो बातें हैं जिनसे आप अपने जीवन में प्रेरणा ले सकते हैं।
1- खुद पर विश्वास करो खुद पर विश्वास करें और इससे आप विश्व को हिला सकते हैं। मनुष्य अक्सर वही बनता है, जिस पर उसे विश्वास होता है।
2- प्रतिरोध और दृढ़ निर्णय पहले वे आपकी उपेक्षा करेंगे। उसके बाद वे आप पर हंसेंगे और इसके बाद वे आपसे लड़ेंगे और अंतत: आपकी जीत होगी।
3- क्षमा करना सीखे कमजोर लोग कभी क्षमा नहीं करते हैं। क्षमा करना मजबूत लोगों की विशेषता है।
4- गलतियों से सीखे अपनी गलतियों से सबक लेना बिल्कुल झाड़ू की तरह है, जिससे सफाई के बाद कमरे की गंदगी एकदम से साफ हो जाती है और कमरा चमकने लगता है।
5- चरित्र की मजबूती दुनिया में सात तरह के पाप हैं: बिना काम के धन, विवेक के बिना खुशी, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना धन, मानवता के बिना विज्ञान, बलिदान के बिना पूजा और सिद्धांत के बिना राजनीति।
6- प्यार करो घृणा नहीं जब आपके समकक्ष कोई विरोधी आता है तो उससे प्यार से जीत लें। यह एक ऐसा गुण है जिसे बहुत कम लोग ग्रहण कर पाते हैं।
7- सत्य का साथ दें सत्य की हमेशा जीत होती है, यहां तक कि जब आपके पक्ष में कम लोग हों। एक तरह से सत्य को आत्मनिर्भर कह सकते हैं।
8- पहला कदम उठाएं और अपने कम को पूरा करें लगभग हर काम जो आप करते हैं उसका कोई महत्व नहीं है, लेकिन आप इसे कर रहे हैं, यह मायने रखता है।
9- वर्तमान में जिएं मैं भविष्य को नहीं देखना चाहता। मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं। भविष्य पर भगवान ने मुझे कोई नियंत्रण नहीं दिया है।
10- अहिंसा अपनाओं मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है। अहिंसा उसे साकार करने का साधन है। इसके अलावा, आंख के बदले आंख जल्द ही पूरे विश्व को अंधा कर देगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
