यूपी में ई-पॉस के जरिए हो रहा राशन का वितरण
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से ई-पॉस के जरिए काम किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की समस्त उचित दर दुकानों में ई-पॉस के माध्यम से लाभार्थियों को राशन दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए आधार प्रमाणीकरण और ओटीपी प्रमाणीकरण द्वारा खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। समस्त ट्रान्जेक्शन ऑनलाइन सम्पादित होते हैं एवं सम्बन्धित रिपोर्ट रियल टाइम अद्यतन रहती है।
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए चल रहा "मिशन शक्ति"
इस तकनीक द्वारा मौके पर ही खाद्यान्न प्राप्त करते समय लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित हो जाती है। इस प्रकार कोई अन्य व्यक्ति किसी राशन कार्ड के खाद्यान्न का आहरण कर दुरूपयोग नहीं कर सकता है। यह जानकारी अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि राशन प्राप्त करने के उपरान्त राशन लिये जाने का विवरण तत्काल ई-पॉस के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट हो जाता है और किसी भी व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन देखा जा सकता है। इस प्रक्रिया से वितरण प्रणाली पारदर्शी हो गयी है। अपर आयुक्त ने बताया कि माह दिसम्बर, 2020 में उचित दर दुकानों पर ई-पॉस के माध्यम से 98.81 प्रतिशत वितरण आधार प्रमाणीकरण के आधार पर किया गया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...