निर्माण कार्य को धरातल पर उतारे, सुधार के लिए व्यापक रूप से बनाई रूपरेखा

यूपी में निर्माण को गति देने के लिए सरकार की तरफ से खास तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कार्यों को ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आने चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सभी अधिशासी अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियन्ताओं व मुख्य अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि वह व्यय धनराशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र तत्काल मुख्यालय भेंजे, इस कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के समस्त खण्डों के अधिशासी अभियन्ताओं व अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए विभागीय कार्यों व व्यय की गयी धनराशि के बारे में समीक्षा की गई।
प्रदेश में आठ लाख से अधिक पटरी दुकानदारों को सरकार देगी लोन
उन्होंने प्रदेश के सभी खण्डों के अभियन्ताओं से कहा कि विभागीय कार्यों में तेजी लाने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि क्वालिटी को मेंटेन रखते हुए पुराने व चालू कार्य तत्काल पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की विशिष्ट योजनाएं-कलाम पथ, जय हिन्द वीर पथ, मेजर ध्यानचन्द विजय पथ, विवेकानन्द पथ, हर्बल मार्ग सहित अन्य चीजें जो बन रहे हैं, उन पर सम्बन्धित का विवरण दर्शाते हुए बडे़ बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय राजमार्गों की कोडिंग होती है, उसी तरह से राज्य मार्गों, अतिथि गृहों व भवनों का भी कोड नम्बर जनरेट किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रहरी ऐप लागू होने से बहुत अच्छा मैसेज गया है। इसके संचालन में कोई कमी न रहने पाये, इस पर विशेष रूप से नजर रखी जाएं।
इंटरस्टेट सड़क पर दिखेगी यूपी की झलक, बनेंगे भव्य और आकर्षक गेट

उन्होंने निर्देश दिए है कि रोड सेफ्टी पर सर्वाधिक फोकस किया जाए। कार्यालयों की सफाई, अभियान चलाकर की जाए। अधूरे कार्यों को समय से पूरा किया जाए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से लगातार सम्पर्क में रहे हैं। निर्माण कार्यो में किसी के साथ कोई भेदभाव किसी भी स्तर पर नहीं किया जाएगा। सभी कार्य, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की सरकार कि प्रतिबद्धता के अनुरूप सम्पन्न कराए जाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यकाल से पूर्व की सड़कों के फोटोग्राफ्स और वर्तमान सरकार द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की फोटोग्राफ्स निरन्तर रूप से भेजे जाए।
अवर अभियन्ता व सहायक अभियन्ता तो साईटों पर लगातार रहें, साथ ही अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व मुख्य अभियन्ता भी औचक रूप से कार्यस्थलों पर जाकर निगरानी करें। उन्होने कहा कि जिन कार्यों की घोषणा की गयी हैं, वह कार्य भी तीव्र गति से पूरे कराए जाएं। विशिष्ट मार्गों के सुधार की व्यापक रूपरेखा बनाई जाएं। कार्यस्थलों पर मेट व बेलदारों को सक्रिय किया जाय तथा उनके माध्यम से यथावश्यक वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ी है, अधिकारी हमेशा सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करें। लोक निर्माण व सेतु निगम द्वारा जो कार्य किये गये हैं, उनकी बुकलेट छपवाने की भी कार्यवाही की जाएं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
