सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में दो बहनों ने बनाया रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दिया यह तोहफा

सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता के माध्यम से देश में धूम मचाने वाली दो बेटियों की तारीफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। बेटियों के ज्ञान की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया है। पीलीभीत की रहने वाली हनी व हसी सिंह ने भारत का नाम ऊंचा किया है।
पीलीभीत की रहने वाली हनी व हसी सिंह ने भारत का नाम ऊंचा किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया की सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर हैं और देश में सबसे पहले सामान्य ज्ञान की धूम मचाने वाली सबसे कम उम्र की जीनियस हैं। दोनों बहनें डेढ़ घंटे में 2000 से भी ज्यादा जीके (जनरल नॉलेज) के सवाल हल कर सकती हैं और दोनों 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान से भी जुड़ी हुई हैं। उनकी इस काबिलियत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों को सम्मनित किया है।
पीलीभीत के बीसलपुर की रहने दोनों ही बहनों में हनी की उम्र 12 वर्ष है और वह कक्षा सात में पढ़ती है। हनी राधा माधव पब्लिक स्कूल बरेली में पढ़ाई कर रही है। वह 55 मिनट में सामान्य ज्ञान के 1600 प्रश्नों का जवाब दे देती हैं। वहीं हंसी की उम्र 9 वर्ष है और वह कक्षा 5 में पढ़ती है। वह सरस्वती शिशु मंदिर बीसलपुर पीलीभीत में पढ़ती है। यह दोनों ही सामान्य के 20 मिनट में सामान्य ज्ञान के 700 प्रश्नों का जवाब दे देती हैं। दोनों बहनों को 3 मिनट में 250 प्रदेशों व देशों की राजधानी का नाम बताने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा 5 मिनट में ढाई सौ देशों-प्रदेशों के क्षेत्रफल बताने का उनका रिकॉर्ड भी है। दोनों को इंग्लिश में हिन्दी की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में महारत हासिल है। इसके अलावा वे शिक्षा के विभिन्न विषयों के कठिन से कठिन टॉपिक को धारा प्रवाह सुना सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने यह दिया पुरस्कार
सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर हो चुकी इन दोनों बहनों को मुख्यमंत्री ने 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। साथ ही दोनों बेटियों को बस का पास भी दिया गया। उन्होंने हनी सिंह (12 वर्ष) व हंसी सिंह (9 वर्ष) की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों बहनें प्रदेश की विलक्षण प्रतिभाएं हैं। राज्य सरकार ऐसी प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देगी। अपने माता-पिता सीमा कुमारी एवं दिग्विजय सिंह के साथ रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। बता दें दोनों बहनें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और स्वच्छता अभियान से भी जुड़ी हुई हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
