वर्ष 2017 से पहले पूर्वांचल में हजारों बच्चे जेई से होते थे प्रभावित, अब बदली तस्वीर: सीएम
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्वांचल में जेई व एईएस को लेकर बेहतर काम किया गया है। सरकार की तरफ से बेहतर तरीके काम किए जाने की वजह से अब पूर्वांचल की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। पूर्वांचल में लगातार कम संख्या में जेई के मामले देखने को मिल रहे हैं। सरकार की तरफ से एक बार फिर से संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है।
आज का उत्तर प्रदेश बेजोड़ है विकास की तरफ रहा बढ़: डा दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बस्ती जिले में प्रदेश में संचालित होने वाले तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के सफल संचालन से पूरे प्रदेश में जे0ई0/ए0ई0एस0, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं कालाजार रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के आशातीत परिणाम मिले है। प्रदेश के 11 विभागों के संयुक्त प्रयास से अभियान संचालित करते हुए विषाणुजनित रोगों पर नियंत्रण पाया गया है। इसमें यूनिसेफ, पाथ, डब्ल्यू0एच0ओ0 के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने विशेष प्रयास करके अभियान को गति प्रदान की है। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमारियों के लक्षण वाले लोगों का पहचान की है तथा उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराकर प्राणों की रक्षा की है।
गाजीपुर में बोले सीएम: सरकार ने प्रदेश से माफियाओं और गुंडाराज का किया खात्मा
अभी 15 नवंबर तक सावधान रहने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसम की अतिवृष्टि से अभी भी रोगों का खतरा बना हुआ है। आगामी 15 नवम्बर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। विशेष रूप से जल जमाव को रोकना होगा ताकि मच्छर न पनपें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जनपद बस्ती से भी सैकड़ों बच्चे जेई/एईएस से प्रभावित होते थे, परन्तु पिछले चार वर्षो में हमने इस पर लगभग पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया है। इसलिए इस वर्ष बस्ती जनपद से तीसरे चरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संचारी रोग मौसमी बीमारियां है, जो मौसम के साथ हमें प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस अभियान को गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के सात जनपदों में शुरू किया गया। इसके बाद अन्य 38 जिलों में तथा अब पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लगभग 100 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।
आकांक्षात्मक जिलों में तेजी से हो रहा विकास, एक दिन बनेंगे नजीर: सीएम योगी
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...