नवरात्रि के आठवे दिन करें महागौरी की पूजा, जानें विधि
Posted By: India Wave
Last updated on : March 31, 2020

नवरात्रि के आठवे दिन माता आदि शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। शिवपुराण के अनुसार, महागौरी को 8 साल की उम्र में ही अपने पूर्व जन्म की गाहटनाओब का आभास हो गया था। इसलिए उन्होने 8 साल की उम्र से ही भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या शुरू कर दी थी। इसलिए अष्टमी के दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है। इस दिन माँ की पूजा में दुर्गासप्तसती के मध्यम चरित्र का पाठ करना विशेष फलदायी होता है।
महागौरी का ध्यान मंत्र
श्वेते वृषे समारुढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।
पूजा विधि
माँ शक्ति के इस स्वरूप की पूजा में नारियल, हलवा, पूड़ी, और सब्जी का भोग लगाया जाता है। आज के दिन काले चने का प्रसाद बनाया जाता है।
पूजन के बाद कराएं कन्याओं को भोजन
पूजन के बाद कुवांरी कन्याओं को भोजन कराने और उनका पूजन करने से माँ की विशेष कृपा होती है। महागौरी माता अन्नपूर्णा स्वरूप भी है। इसलिए कन्याओं को भोजन कराने और उनका पूजन - सम्मान करने से धन, वैभव और सुख शांति की प्राप्ति होती है।
शुभ रंग
महागौरी की पूजा करते समय जहां तक हो सके गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। महागौरी ग्रहस्थ आश्रम की देवी है। एक परिवार को प्रेम के धागों से ही गूथकर रखा जा सकता है। इसलिए आज के दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ रहता है।
#chaitranavratri
#navratri2020
#maamahagauri
#worship
#navratrimepooja
#aanthvedinsavratrikipooja
#navratrihindinews
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
