वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान बनीं आगरा की एसपीओ
अपनी बहादुरी, हिम्मत और सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार व सम्मान पा चुकीं नाजिया खान को यूपी पुलिस ने एसपीओ यानि स्पेशल पुलिस ऑफिसर के रूप में मनोनीत किया है। नाजिया को यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने आगरा का एसपीओ बनाया है। नाजिया को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार सहित तीन दर्जन से भी ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं।
नाजिया समाज की बेहतरी के लिए काम करती हैं। आगरा के मंटोला इलाके में रहने वाली नाजिया ने इलाके में चल रहे जुए और सट्टे के अवैध व्यवसाय के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके साथ ही नाजिया ने साल 2015 में अपनी जान पर खेलकर अपहरणकर्ताओं से एक बच्ची को बचाया था। नाजिया के हौसले के आगे अपहरणकर्ता नतमस्तक हो गए और बच्ची को छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद नाजिया प्रदेश के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थीं।
इसके बाद दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार में 18 साल की नाजिया खान को भारत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरता पुरस्कार दिए जाने के बाद नाजिया के साथ करीब आधे घंटे तक बात की थी। उन्होंने नाजिया को प्यार से 'लड़ाकू' बोला था। नाजिया को वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
स्पेशल पुलिस ऑफिसर नाजिया खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रभावित हैं। वह नारी सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहती हैं। उनका कहना है कि नारी सुरक्षा को लेकर सशक्त कानून बनना चाहिए। नाजिया महिलाओं के लिए कार्य करना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...