जब मंडप से उठ दुल्हन ससुराल के बजाय पहुंच गई परीक्षा हाल

मंडप से विदा होकर कोई दुल्हन सीधे अपने ससुराल को जाती है, लेकिन यहां हुई एक शादी में दुल्हन मंडप से उठकर ससुराल जाने के बजाय सीधे परीक्षा हाल पहुंच गई।
राजकीय कमला मोदी महिला कॉलेज में एमए (फाइनल) पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची नीतू शर्मा ने कुछ घंटों पहले ही अपने पति के साथ सात फेरे लिए थे। लेकिन अपने पैरों पर खड़े होने की उनकी लगन ने परीक्षा हाल के बाहर उनके पति को दूल्हे के लिबास में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर कर दिया।
नीतू ने ससुराल वालों को पहले से ही दिया था बता
नीतू शर्मा की शादी 9 मई को कंचनपुर (श्रीमाधोपुर) निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी। सुबह विदाई हुई तो नीतू ससुराल जाने के बजाय सीधे परीक्षा देने पहुंच गईं। नीतू ने बताया कि परीक्षा के लिए उसने पहले ही अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को मना लिया था।
मायके से विदाई के बाद वो दूल्हे के साथ कार में सवार होकर परीक्षा केंद्र पहुंची। उसने बताया एमए (फाइनल) पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। परीक्षा देने के बाद नीतू ससुराल के लिए रवाना हुई। राजकीय महिला कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर एसएन मीणा ने बताया कि सुबह 7 बजे वाली पाली में सजी-धली दुल्हन नीतू शर्मा परीक्षा देने पहुंची तो हर कोई उसे देखता रहा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
