चैरिटी के लिए डेट करता है यह शख्स, अभी तक कर चुका है 225 लड़कियों को डेट

डेट पर जाना किसे पसंद नहीं। हर कोई कभी-कभी न अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाता है। युवाओं में डेट पर जाना किसी तोहफे से कम नहीं होता। इसका मुख्य उद्देश्य मौज-मस्ती ही होता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक खास मकसद से डेट करता है। यह व्यक्ति चेन्नई के सुंदर रामू हैं। पेशे से एक्टर और फोटोग्राफर रामू अभी तक 225 लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं। वह लड़कियों के साथ डेट करने के बाद अपने ऊपर खर्च रुपये के बराबर की धनराशि एनजीओ को दान कर देते हैं। रामू के चैरिटी के लिए अपनाए गए अनोखे तरीके की सभी तारीफ कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें- सुरक्षित सफर के लिए यहां सिर्फ 10 रुपए में किराये पर मिलता है हेलमेट
डेटिंग के इन नियमों को करते हैं फॉलो
रामू ने चैरिटी के अपने दिलचस्प तरीके के कुछ नियम-कायदे भी बना रखे हैं, जिसे वह फॉलो भी करते हैं। उनका पहला नियम है कि वह डेट के लिए जगह खुद नहीं चुनते हैं। दूसरा नियम है कि वह डेट के दौरान खाने का सामान खुद ऑर्डर नहीं करते। तीसरे नियम के मुताबिक वह कभी ऑर्डर के लिए किसी को बाध्य नहीं करते। अंतिम नियम यह है कि वह खाने-पीने के सामान के लिए पेमेंट नहीं करते।
आसान नहीं हैं डेटिंग का यह सफर
सुंदर रामू का सपना है कि वह एक साल में 365 लड़कियों के साथ डेट करें। वह बताते हैं कि वह कई देशों की लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं। सुंदर के अनुसार उनका काम आसान नहीं है। कभी वह किसी जर्मन सर्फर के साथ डेट कर रहे होते हैं तो कभी किसी राजनेता की पत्नी के साथ। वह बताते हैं कि वह डेटिंग के लिए 21 साल से ऊपर की लड़कियों के साथ डेटिंग करना पसंद करते हैं, इसका कारण यह है कि वह उनके बिल का भुगतान कर सकती है। वह बताते हैं कि उन्होंने 107 साल की सबसे बुजुर्ग महिला के साथ भी डेट की है। साथ ही 90 साल से ऊपर उम्र की 02 महिला के साथ डेट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कभी पानी के लिए तरसने वाले इसे गाँव में कैसे लहलहाने लगी फसल
फिल्मों में कर चुके हैं काम
रामू पेशे से एक्टर व फोटोग्राफर हैं। वह तेलुगु फिल्म मयक्कम अन्ना के लिए फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। सुंदर बताते हैं कि डेट के मामले में उन्हें कभी भी रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा है। उनके इस नेक मकसद की सभी तारीफ कर रहे हैं।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
