मांट विधानसभा से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा को हराने में जुटे प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव इस बार पूरी तरह से अलग हो गया है। इस बार जनता की तरफ से स्पष्ट रूख न आने की वजह से किसी की भी स्थिति स्पष्ट होती नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, मथुरा जिले में जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र मांट से श्याम सुंदर शर्मा अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड कर चुके हैं। अब तक वह आठ बार विधायक बने हैं। इस बार यहां पर श्याम सुंदर शर्मा को हराने के लिए राजनीति दलों ने तगड़ी घेराबंदी की है। वैसे, जनता के दिलों में राज करने वाले एसके शर्मा क्या इस बार भी विधायक बन पाएंगे, यह देखना होगा। बता दें, उन्होंने कभी बसपा तो कभी तृणमूल कांग्रेस, निर्दलीय और कांग्रेस से चुनाव लड़कर विधानसभा तक पहुंचे हैं। इस बार वह फिर से बसपा से मांट विधानसभा में उम्मीदवार हैं। इस बार श्याम सुंदर शर्मा को हराने के लिए भाजपा, सपा व कांग्रेस भी घेराबंदी कर रही है।
उत्तराखंड में आज घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह
भाजपा ने अपने पुराने चेहरे एसके शर्मा के सामने इस बार नए उम्मीदवार राजेश चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा-रालोद गठबंधन ने योगेश नौहवार की जगह संजय लाठर को अंतिम समय में प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से भी इस बार यहां पर जाट उम्मीदवार सुमन चौधरी को मैदान में उतरा हैं। अब इन सभी दलों की कोशिश बसपा के विजय अभियान को रोकने की है। वैसे, एसके शर्मा नौवीं बार विधानसभा में पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग के सहारे एक बार फिर से जीतना चाहते हैं। मांट क्षेत्र को विकास की तस्वीर दिखा रहे भाजपा के राजेश चौधरी जीतने में लगे हुए हैं तो वहीं, सपा ने संजय लाठर को मैदान में उतारकर यहां से जीतने की कोशिश की है।
जाट बाहुल्य है मांट विधानसभा का गणित
यहां पर जातीय समीकरण देखे जाए तो मांट विधानसभा जाट बाहुल्य है। यहां पर एक लाख से अधिक जाट मतदाता है। इसके अलावा यहां पर करीब 55 हजार ब्राह्मण मतदाता है जो कि एसके शर्मा की सबसे बड़ी मजबूती बताए जाते हैं। यहां पर दलितों की संख्या 42 हजार तो ठाकुरों की संख्या करीब 38 हजार है। इस विधानसभा में करीब मुस्लिम मतदाता 22 हजार, 20 हजार वैश्य और गुर्जर, बघेल और निषाद के वोट करीब 12-12 हजार हैं। यहां पर जातीय समीकरण में हमेशा ही श्याम सुंदर शर्मा भारी रहे हैं। वैसे, इस बार इनकी कमजोरी को पकड़कर राजेश चौधरी और संजय लाठर राजनीतिक गोटियां बिछा रहे हैं। कांग्रेस की सुमन चौधरी भी कवायद में जुटी हुई है।
ऐसा रहा पिछला विधानसभा चुनाव
2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से बहुत ही रोचक मुकाबले में भाजपा के एसके शर्मा ने चुनाव लड़ा था। रालोद से योगेश नौहवार और बसपा से श्याम सुंदर शर्मा चुनाव लड़े थे। जीत भले ही श्याम सुंदर शर्मा की हुई थी, लेकिन जीत का फैसला बहुत ही कम वोटों का था। रालोद के योगेश नौहवार की महज 432 मतों से हार हुई थी। यह अब तक की सबसे नजदीकी हार-जीत थी।
सीएम योगी ने बताया अखिलेश को जिन्ना का उपासक, जारी है सोशल मीडिया पर जुबानी जंग
यहां के कुल मतदाता
कुल मतदाता- 343728
पुरुष -183335
महिला -160353
अन्य -18
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
