अमेरिका से प्रधानमंत्री मोदी लेकर लौटे 10 करोड़ डॉलर की 200 कलाकृतियां

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हाल ही में 5 देशों की यात्रा कर स्वदेश लौटे हैं। इस दौरे पर भारत को कई सफलताएं हाथ लगीं। अमेरिका में हमेशा की तरह मोदी का जोरदार स्वागत हुआ, यही नहीं अमेरिका ने एक समारोह के दौरान भारत को 200 से ज्यादा सांस्कृतिक कलाकृतियां लौटा दीं। इन कलाकृतियों की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।
हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लेयर हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान कहा कि कुछ लोगों के लिए इन कलाकृतियों की कीमत मुद्रा के रूप में हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह इससे कहीं ज्यादा है। यह हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। अमेरिका की ओर से लौटाई गई चीजों में धार्मिक मूर्तियां, कांसे और टैराकोटा की कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कई कलाकृतियां तो 2000 साल पुरानी हैं। इन्हें भारत के सबसे संपन्न धार्मिक स्थलों से लूटा गया था।
कुछ कलाकृतियां 2000 साल पुरानी
सिंधु घाटी की सभ्यता का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि अब पयर्टक 5000 साल पुराने शहरों को देखने के लिए भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन बहुमूल्य चीजों का आनंद पूरी दुनिया उठा सकती है। प्रौद्योगिकी की मदद से हम अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ सकते हैं। लौटाई गई वस्तुओं में धार्मिक मूर्तियां, कांसे और टैराकोटा की बनी प्राच्यवस्तुएं शामिल हैं। इनमें से कुछ 2000 साल पुरानी हैं। इन्हें भारत के सबसे संपन्न धार्मिक स्थलों से लूटा गया था।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
