प्लेन की बजाय त्रिपुरा के CM ने 3000 KM ट्रेन से जाने का किया फैसला

त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार देश के सबसे 'गरीब' मुख्यमंत्री कहे जाते हैं। 2013 में माणिक सरकार की तरफ से दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास सिर्फ 1080 रुपये की नकदी है और उनके बैंक अकाउंट में महज 9720 रुपये थे। इसके अलावा उनके पास 432 स्क्वॉयर फीट का टीन की छत वाला एक पुश्तैनी घर है।
फ्लाइट से जाने का ऑफर ठुकराया
माणिक सरकार अक्सर अपने कम खर्चों के लिए लिए समय-समय पर चर्चा में रहते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले वो गुवाहाटी से बंगलुरु तक ट्रेन से यात्रा कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। आपको बता दें गुवाहाटी से बंगलुरु की दूरी करीब 3000 किलोमीटर है। आयोजकों के मुताबिक उन्होंने सीएम माणिक के लिए फ्लाइट का टिकट कराने का प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन सीएम ने उसे ठुकरा दिया।
अवॉर्ड में मिले 1 लाख को पार्टी फंड में डोनेट कर दिया
बंगलुरु पहुंचने के बाद कूडला संगमा का दौरा करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार की गाड़ी में किया। सीएम माणिक रविवार को लिंगायत महापीठ मठ के कार्यक्रम में बासवा कृषि अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इस अवॉर्ड समारोह में माणिक सरकार को एक लाख रुपये मिले जिसे उन्होंने पार्टी फंड में डोनेट कर दिया। एक चश्मदीद के मुताबिक जब मंदिर के पुजारियों ने उन्हें फूलों की माला पहनानी चाही तो उन्होंने विनम्रता से मना करते हुए कहा कि वह इस सम्मान के हकदार नहीं हैं। माणिक सरकार चौथी बार त्रिपुरा के सीएम हैं।
देश के कई राज्यों के विधायक भले ही करोड़पति और अरबपति हों, लेकिन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के पास सिर्फ 2.5 लाख रुपये की संपत्ति है। माना जा रहा है कि वह देश के सबसे गरीब और साफ-सुथरी छवि वाले मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, माणिक सरकार की पत्नी पांचाली भट्टाचार्य की संपत्ति उनसे बहुत ज्यादा है। पांचाली के पास करीब 24 लाख रुपये की कैश फिक्स्ड डिपॉजिट है। इसके अलावा उनके पास 20 ग्राम सोना और 22 हजार रुपये कैश है। वह केंद्र सरकार में अधिकारी रह चुकी हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पांचाली को यह संपत्ति रिटायर होने के बाद मिली है। माणिक सरकार और उनकी पत्नी के पास किसी तरह की चल संपत्ति नहीं है और उनकी कुल अचल संपत्ति की कीमत साढे़ 24 लाख रुपये के करीब है।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
