देश में मजबूत सरकार बननी चाहिए, चाहे जनता हमें चुने या किसी और को: अमित शाह
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। केंद्र में किसकी सरकार होगी ये 2019 में चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जीत के लिए अपना ऐड़ी चोटी तक का जोर लगा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि देश में मजबूत सरकार बननी चाहिए, चाहे जनता हमें चुने या किसी और को।
जनता को हम पर विश्वास है
अमित शाह ने कहा कि मैंने देश के हर एक राज्य में दौरा किया है। हमारे कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता को हम पर विश्वास है जीत हमारी ही होगी। इंटरव्यू में मुख्यमंत्रियों से मतभेद के टकराव के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह अफवाह है। वसुंधरा राजे ने कभी पार्टी के आदेशों को के खिलाफ नहीं बोला। यह समय बदलाव का है। देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। चाहे वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड या फिर असम हो, सभी जगह भारतीय जनात पार्टी की जीत हुई है। परंपरागत वोट से हटकर हमें लोगों ने वोट किया है।
गरीबों के जीवन स्तर में आया सुधार
राजस्थान में चुनाव संपन्न होने के बाद हुए सर्वे में राजस्थान में पिछड़ने के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में जीत हमारी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लाखों गरीब परिवार को लाभ पहुंचाया है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में विधान सभा भंग करने वाले राज्यपाल के बारे में क्या आप ये बातें जानते हैं?
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...