दुनिया के इन नेताओं ने किया है सबसे लंबे समय तक राज

व्लादिमिर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति चुनावों में चौथी बार जीत हासिल की है। उन्हें 76 फीसदी वोट मिले, जिसके बाद वह सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह साल 2000 में राष्ट्रपति बने थे और उनका कार्यकाल 2021 में खत्म होगा। उनके अलावा भी दुनिया में ऐसे बहुत से नेता हैं जिन्होंने काफी लंबे समय तक अपने देश की सत्ता संभाली है।
फिदेल कास्त्रो
लंबे समय तक राज करने वाले नेताओं में सबसे ऊपर क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो का नाम आता है। उन्होंने 49 साल तक क्यूबा की सत्ता संभाली और उसके बाद 80 साल की उम्र के बाद 2008 में अपने भाई राउल को सत्ता सौंप दी।

च्यांग काई शेक
ताइवान के पहले राष्ट्रपति च्यांग काई शेक ने 47 साल तक देश की सत्ता संभाली। 1975 में अपने निधन तक वह सत्ता पर काबिज रहे।

किम इल संग
उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल संग ने 46 सालों तक देश पर राज किया। 1994 में उनके निधन के बाद उनकी कुर्सी उनके बेटे किम जोंग-इल को मिल गई।

एनवेर होजा
एनवेर होजा ने 1944 में अलबानिया जैसे छोटे से देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। वह 41 साल तक यानि 1985 में अपने निधन के समय तक इस पद पर बने रहे।

मुअम्मर अल-गद्दाफ़ी
तानाशाह कर्नल गद्दाफी ने लीबिया पर करीब 42 साल तक राज किया। हालांकि, साल 2011 में उन्हें पहले अपदस्थ किया गया और फिर मार दिया गया।

उमर बॉन्गो
तेल समृद्ध देश गैबॉन पर उमर बॉन्गो ने करीब 41 साल तक राज किया। साल 2009 में वह अपने निधन तक देश के प्रमुख बने रहे थे।

सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
